फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Corona News: 76 tested positive for covid-19 in Haryana

हरियाणा में दम तोड़ने लगा कोरोना, 76 पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य महानिदेशक बोले- खतरा अभी टला नहीं

Tue, 09 Feb 2021 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Corona News: 76 tested positive for covid-19 in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

हरियाणा में कोरोना का संक्रमण दम तोड़ने लगा है। साल 2021 की शुरुआत से ही कोरोना के रोजाना 100 से कम केस मिल रहे थे। फिलहाल यह आंकड़ा घटकर 70 से नीचे तक पहुंच गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस समय भी पूरे प्रदेश में रोजाना कम से कम 10 से 12 हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन ज्यादातर निगेटिव आ रहे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि यह सही है कि कोरोना के मामले कम आ रहे हैं, अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना खत्म हो रहा है। विदेश में जिस प्रकार दोबारा से केस बढ़े हैं और हालात गंभीर होने पर दोबारा से वहां लॉकडाउन किया गया है, ऐसे में फिलहाल इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। सोमवार को प्रदेश में कोरोना से 76 केस मिले हैं और 89 ठीक होकर घर पहुंचे हैं। इस समय रिकवरी दर बढ़कर 98.55 प्रतिशत और मृत्यु दर घटकर 1.13 प्रतिशत तक पहुंच गई है। प्रदेश में इस वक्त कुल 870 केस एक्टिव हैं। 
विज्ञापन


गुरुग्राम को छोड़कर सिमट रहा कोरोना
प्रदेश में केवल गुरुग्राम में अब भी ज्यादा केस मिल रहे हैं। सोमवार को यहां पर 22 केस मिले हैं, जबकि फरीदाबाद में आठ मामले मिले हैं। इसके अलावा सभी जिलों में आठ से नीचे केस मिले हैं। चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और सिरसा में एक भी कोरोना का केस नहीं आया है, जबकि पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, भिवानी और पलवल में एक-एक, नूंह, कैथल, फतेहाबाद और सोनीपत में दो-दो केस मिले हैं। विभाग के अनुसार सोमवार को कुल 12097 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उधर, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में रिकार्ड 29846 कर्मियों को लगाया टीका
सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें रिकार्ड 29846 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। गुरुग्राम में सबसे अधिक 6181 कर्मचारियों को इंजेक्शन दिया गया है। अंबाला में 3041, सोनीपत में 2083, पंचकूला में 2671 को टीका लगाया गया। अब तक प्रदेश के 169608 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जा चुका है।  


सावधानी और वैक्सीनेशन जरूरी : डॉ. कांबोज 
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोज का कहना है कि प्रदेश के लिए राहत की बात है कि कोरोना के केस कम मिल रहे हैं, हालांकि विभाग की ओर से सभी जिलों में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रोजाना औसतन करीब 20 हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और 100 से नीचे केस आ रहे हैं। फिर भी कोरोना के हलके में नहीं लिया जा सकता है। इसको लेकर लोगों को सावधानी पहले की तरह ही बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed