{"_id":"5cf4e2d9bdec2207103592a7","slug":"haryana-congress-state-president-ashok-tanwar-announced-not-to-be-candidate-for-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का बड़ा ऐलान- किसी भी सीट से नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का बड़ा ऐलान- किसी भी सीट से नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव
Mon, 03 Jun 2019 02:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हरियाणा विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये ऐलान उन्होंने खुद फतेहाबाद में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में दिया। लोकसभा चुनावों में हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
बैठक से पहले पत्रकारों ने तंवर से जब ये पूछा गया कि वो विस चुनाव किस सीट से लड़ेंगे तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वो इस बार विस चुनाव ही नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर प्रदेशाध्यक्ष उन्हें पूरे प्रदेश के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी है और इसके लिए सभी सीटों पर फोकस करना होगा।
पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अब चुनाव केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रहेगा। इनेलो और जजपा का प्रदेश में वजूद खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को पूरे प्रदेश की लोकसभा सीटों पर महज 15-20 हजार वोट मिले हैं ऐसे में उनके बारे में बात करने का ही कोई औचित्य नहीं है।

तंवर से जब ये पूछा गया कि क्या मोदी के अलावा बीजेपी के संगठन के चलते भी कांग्रेस चुनाव हारी तो उनका कहना था कि इस बार इनेलो का पूरा वोट बीजेपी के खाते में शिफ्ट हो गया जिसके कारण बीजेपी इतना वोट ले सकी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में स्थितियां अलग होती हैं। उन्होंने उड़ीसा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर लोकसभा में बीजेपी आगे रही लेकिन विधानसभा में बीजद को जीत मिली है। यही इस बार हरियाणा में भी होगा।
यहां बेशक बीजेपी सारी सीटें जीत गई लेकिन विधानसभा चुनाव में अलग मुद्दे होंगे और उम्मीदवार स्थानीय होंगे जिसके चलते कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ेगी। तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में ठीक ढंग से कार्य ना करने वाले नेताओं के काम का आंकलन किया जा रहा है और जल्द ही इसकी एक सूची बनाई जाएगी और इसी अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता नरेश सरदाना, सुरजीत मेडल भी मौजूद रहे।