हुड्डा बोले-भाजपा को घमंड तो अनिल विज ने किया पलटवार, कहा- सपनों में टैक्स नहीं लगता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस के नेता 27 जून को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहेंगे। वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाराज होने की खबरों पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में सबकुछ सही है। यह सब गलत खबरें हैं।
Haryana Congress leaders to meet Congress President Rahul Gandhi and State Incharge Ghulam Nabi Azad on 27 June. (file pics) pic.twitter.com/hsbwLXwndA
— ANI (@ANI) June 24, 2019विज्ञापन
Ashok Tanwar, President, Haryana Pradesh Congress on reports that BS Hooda is unhappy with the party: All this is misinformation, everything is fine in Congress. pic.twitter.com/eHLv36aVhF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 24, 2019
वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा में प्रदेश की सभी दस सीट जीतने के बाद भाजपा नेता घमंड में हैं। सत्ता के नशे में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। वह सोनीपत की पुरानी अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बाद में वह गांव कोहला पहुंचे और वायुसेना के शहीद पंकज सांगवान के घर पहुंच कर परिजनों का ढांढस बंधाया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के मंत्री कृष्ण बेदी की बयानबाजी से उनकी मानसिकता का पता लगता है। गांव कोहला में पंकज सांगवान के घर पहुंच कर उन्होंने पंकज के पिता धर्मबीर व मां सुनीता कुमारी को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के साथ वायुसेना के अधिकारी सेना के नियमों के अनुसार शहीद के परिजनों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं जल्द प्रदान करें।
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा नेता और मंत्री कृष्ण बेदी पर पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा कि कृष्ण बेदी, अनिल विज या खट्टर साहब को कुछ नहीं दिखता लेकिन हुड्डा रात में भी सपना में देखता है।
Congress leader Bhupinder Singh Hooda on reports of BJP leader Krishan Bedi saying 'Hooda will leave Congress': Krishan Bedi, Anil Vij or Khattar sahab, they don't see anything else but Hooda, they even dream of me during the night. pic.twitter.com/ZhaVVpNiYE
— ANI (@ANI) June 24, 2019
सीएम बनने के सपने लेते रहें हुड्डा, सपनों पर टैक्स नहीं: विज
खेल मंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा के 75 प्लस टारगेट को मुंगेरी लाल के हसीन सपने करार देने के बयान पर आड़े हाथों लिया है। विज ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज भी सीएम बनने के सपने ले रहे हैं। कोई बात नहीं उन्हें सपने लेते रहना चाहिए, क्योंकि हरियाणा में सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं है।
पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा के आगामी विधानसभा चुनाव के मिशन 75 प्लस सीटें जीतने पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि भाजपा अपने आप पहले 75 व बाद में 85 सीटें जीतने की बात करती है जो मुंगेरी लाल के सपने के बराबर है। इस पर विज ने कहा कि हुड्डा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए इस तरह से उट-पटांग बातें कर रहे हैं।
विज ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को जनता पहले निगम चुनाव, फिर जींद उपचुनाव और अब लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दे चुकी है। अब जनता ही कांग्रेस और पूर्व सीएम को आगामी विधानसभा चुनाव में भी जवाब देगी।
उनके अनुसार सीनियर हुड्डा हरियाणा में अब अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनाने का सपना पाले हुए है, जिसकी हकीकत विधानसभा चुनाव के बाद सामने आ जाएगी। विज ने कहा कि भाजपा का मजाक उड़ाने वाले नेताओं को जनता ही जवाब देगी।