फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress gets organization general secretary

Chandigarh News: हरियाणा कांग्रेस को मिला संगठन महासचिव, जिलाध्यक्षों पर अभी संशय

Thu, 07 Mar 2024 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Haryana Congress gets organization general secretary
नोट: पहली लाइन में संगठन महासचिव के साथ इंचार्ज संगठन भी लिखा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने हुड्डा के समर्थक जयदीप धनखड़ के जारी किए नियुक्ति आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस को संगठन महासचिव(इंचार्ज संगठन) मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक जयदीप धनखड़ को यह जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने धनखड़ के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वहीं, अभी जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर संशय बना हुआ है।

हरियाणा में पिछले नौ साल से कांग्रेस का संगठन नहीं है। हालांकि, संगठन बनाने को लेकर पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, कुमारी सैलजा और मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान पूरी ताकत झोंक चुके हैं। लेकिन हर बार गुटबाजी के चलते सूची जारी नहीं हुई। कांग्रेस के पर्यवेक्षकों द्वारा एक साल पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी गई थी और पैनल तैयार करके हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को सौंपा गया था। बाबरिया ने सूची हाईकमान को सौंप दी थी। हालांकि, इस पर कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने आपत्ति जताई थी और सूची में ही एक गुट के समर्थकों को तवज्जो देने के आरोप लगाए थे। तीनों नेताओं के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करके अपना विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद से ही यह सूची अटकी हुई है।
विज्ञापन

बाक्स
हुड्डा फिर पड़े दूसरे गुट पर भारी
जयदीप धनखड़ कांग्रेस सरकार के समय रोहतक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खास समर्थक हैं। हरियाणा में संगठन के मुखिया के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दिलाकर एक बार फिर हुड्डा दूसरे गुट पर भारी पड़े हैं। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जिलाध्यक्षों और प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी की सूची का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हाईकमान ने केवल जयदीप धनखड़ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed