फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Reaction on Gangrape and Murder incidents

रेप की घटनाओं से शर्मसार हरियाणा, कांग्रेस ने खोला मोर्चा तो सीएम ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 18 Jan 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Jan 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Reaction on Gangrape and Murder incidents
Haryana Rape - फोटो : File Photo
हरियाणा में एक के बाद एक गैंगरेप की छह घटनाओं और नाबालिगों की हत्याओं पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते ही भाजपा ने भी बिना समय गंवाए पलटवार किया है। साथ ही हुड्डा के दस साल के शासनकाल में गैंगरेप, हत्या, महिला उत्पीड़न और ऑनर किलिंग के मामलों की सूची भी जारी की है।
विज्ञापन


 प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने कहा है कि सरकार सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी, आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाई जाएगी। सरकार ठोस कदम उठाने तथा प्रभावी तंत्र विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे मामले समाज के अंदर विकृत हो रही मानसिकता को दर्शा रहे हैं। इसे सुधारने के लिए समाज को भी अपना दायित्व निभाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस अपने दस साल के शासन के दौरान लिंगानुपात और महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रभावी कदम उठाती तो वर्तमान में समाज में ऐसे विकृत मानसिकता के लोग नहीं पनपते। हुड्डा को इस मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार भी नहीं है। हुड्डा के दूसरे कार्यकाल के तीन साल में अकेले करनाल में 3832 बच्चियां कोख में ही मारी गई थीं। महिला सूचकांक में देश के निचले राज्यों में हरियाणा शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र के जिले के 10 गांवों में छह महीने में एक भी बेटी जन्म नहीं ले पाई। उन्होंने हुड्डा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समय में महिलाओं के शोषण एवं उत्पीड़न करने वालों को सरकार का संरक्षण मिलता था। हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते रोहतक में अपना घर कांड हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed