फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Nayab Saini meets Kuldeep Bishnoi

Haryana: नाराज कुलदीप बिश्नोई को मनाने पहुंचे सीएम नायब सैनी, मुलाकात के बाद कहा-पार्टी से कोई नाराजगी नहीं

Thu, 25 Apr 2024 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:12 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों के आवंटन के बाद से कुलदीप बिश्नोई पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। पहले भव्य बिश्नोई को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद लोकसभा में उनको टिकट भी नहीं दी गई। पिछले 25 दिनों के भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के प्रचार में एक बार भी नहीं आए। भव्य बिश्नोई भी प्रचार से दूरी बनाए हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini meets Kuldeep Bishnoi
कुलदीप बिश्नोई से मिलने पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई से वीरवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके आवास पर मिलने पहुंचे। यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। इस दौरान उनके बेटे भव्य बिश्नोई भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने नाश्ते पर बुलाया था। भाजपा एक परिवार है। कोई नाराज नहीं है। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरी कोई नाराजगी नहीं है। हिसार में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा ने रणजीत चौटाला को उम्मीदवार बनाया गया है। कुलदीप भी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे और वह टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी। वही कुलदीप ने हिसार में भाजपा के चुनाव प्रचार से दूरी भी बना ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी थी कि कुलदीप बिश्नोई दोबारा से कांग्रेस में आ सकते हैं। हालांकि इन खबरों को कुलदीप बिश्नोई ने निराधार बताया था। कुलदीप ने एक्स पर लिखा था कि कांग्रेस में जाने की जो खबरें उनके बारे में चल रही हैं वह भ्रामक व निराधार हैं। मैंने संघ परिवार व भाजपा का साधारण कार्यकर्ता बनकर काम किया है। आगे भी संघ परिवार व भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed