फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal targeted Punjab govt on stubble burning

पराली: SC की टिप्पणी पर मनोहर लाल ने कही बड़ी बात, पंजाब सरकार को घेरा, किसानों का किया धन्यवाद

Tue, 21 Nov 2023 05:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब सरकार को अगर कुछ सीखना है तो हरियाणा से सीखे।  

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal targeted Punjab govt on stubble burning
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पराली मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने खासकर पंजाब सरकार के खिलाफ जो बात कही है... इससे एक बात तो स्पष्ट है कि पंजाब सरकार को इस पर जितना ध्यान देना चाहिए, उतना नहीं दिया है। सीएम मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें पंजाब सरकार को हरियाणा से सीखने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में हम किसानों को हर तरह की मदद कर रहे हैं ताकि वे पराली न जलाएं और उन्होंने इसे बंद भी कर दिया है। मैं हरियाणा के किसानों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पराली जलाना बंद कर दिया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि धान न उगाने की हमारी अपील पर भी किसानों ने अमल किया है। यही वजह है कि हमारे यहां एक लाख एकड़ धान कम बोया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इन विषयों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मगर दिल्ली के सीएम का राजनीतिक तौर पर हर बार बयान आता है। यह उचित नहीं है। इस पर हमको मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार को हरियाणा की नीति अपनाने की सलाह दी और कहा है कि हरियाणा के उपायों को अपनाने पर निश्चित तौर पर पंजाब में भी प्रदूषण की समस्या समाप्त होगी। सीएम मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब सरकार को अगर कुछ सीखना है तो हरियाणा से सीखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed