{"_id":"6579769f99abf681a80303d3","slug":"haryana-cm-manohar-lal-suspended-executive-engineer-of-public-health-engineering-sonipat-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत के कार्यकारी अभियंता निलंबित, सीएम विंडो पर आई शिकायत पर मनोहर लाल ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत के कार्यकारी अभियंता निलंबित, सीएम विंडो पर आई शिकायत पर मनोहर लाल ने लिया एक्शन
Wed, 13 Dec 2023 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सोनीपत निवासी ठेकेदार दीपक ने सीएम विंडो पर कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कोटेशन को सेंक्शन करने के लिए 20 प्रतिशत एडवांस कमीशन की मांग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
suspend demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिविजन नंबर-2 के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर आई एक शिकायत पर की गई है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सोनीपत निवासी ठेकेदार दीपक ने सीएम विंडो पर कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कोटेशन को सेंक्शन करने के लिए 20 प्रतिशत एडवांस कमीशन की मांग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। कमीशन न देने पर कोटेशन में मनमाने तरीके से रेट काटने शुरू कर दिए। साथ ही जितेंद्र सिंह पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बिना काम किए ही मोटी रकम का भुगतान का आरोप भी था।
इन शिकायतों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई। कमेटी की जांच रिपोर्ट में कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह पर आरोप सही पाए गए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित करने के साथ-साथ नियम-7 के तहत विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।