{"_id":"638b816457837a03754dd575","slug":"haryana-cm-manohar-lal-said-court-decision-on-syl-will-be-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पहुंचे मनोहर लाल: बोले- पंजाब व हरियाणा का रिश्ता बहुत पुराना, SYL पर अदालत का फैसला स्वीकार होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पहुंचे मनोहर लाल: बोले- पंजाब व हरियाणा का रिश्ता बहुत पुराना, SYL पर अदालत का फैसला स्वीकार होगा
Sat, 03 Dec 2022 10:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:38 PM IST
सार
मनोहर लाल देर शाम अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के निर्माण को लेकर उठे विवाद पर कहा कि हमें एक बड़े भवन की जरूरत है। हम अपना भवन बना रहे हैं। पंजाब भी चाहे तो अलग इमारत बना सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता बहुत पुराना है। दोनों राज्य एक भाई के रिश्ते को साझा करते हैं। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुछ बातों पर चर्चा हो रही है। बातचीत से समाधान नहीं निकला तो सुप्रीम कोर्ट है। हम सब कुछ कोर्ट पर छोड़ते हैं, जो भी फैसला आएगा सही होगा।
विज्ञापन
मनोहर लाल देर शाम अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के निर्माण को लेकर उठे विवाद पर कहा कि हमें एक बड़े भवन की जरूरत है। हम अपना भवन बना रहे हैं। पंजाब भी चाहे तो अलग इमारत बना सकता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि भाजपा सिखों के किसी भी मामले में दखल नहीं देती है। हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी हरियाणा के सिखों की मांग है।
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब व श्री दुर्ग्याणा मंदिर में टेका माथा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार देर शाम अमृतसर पहुंचे। हवाई अड्डे से सीधा श्री दरबार साहिब में गए। इसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नतमस्तक हुए और श्री ठाकुर जी का भी आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मुख्यमंत्री को श्री ठाकुरजी का सिरोपा और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन