{"_id":"6019a4d7e9d6612c3c243c42","slug":"haryana-cm-manohar-lal-meet-piyush-goyal-and-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर लाल ने गडकरी और गोयल से की मुलाकात, केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर लाल ने गडकरी और गोयल से की मुलाकात, केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी की अपील की
Wed, 03 Feb 2021 01:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल से सीएम मनोहर लाल ने की मुलाकात।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2021-22 के बजट से पहले केंद्रीय परियोजनाओं में अब और देरी नहीं चाहते। उन्होंने सोमवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर इस पर स्थिति साफ की है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश की सड़क और रेल से संबंधित परियोजनाओं को लेकर दोनों मंत्रियों से चर्चा की व अटकी परियोजनाओं पर तेजी से काम करने का आग्रह किया। सीएम ने केंद्रीय नेताओं से कहा कि लंबे समय से पूरा नहीं हो रही परियोजनाओं को अविलंब सिरे चढ़ाएं।
विज्ञापन
नई परियोजनाओं के लिए भी बजट मांगा
इसके लिए वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व रेल मंत्री पीयूष गोयल से पहले भी मुलाकात कर चुके हैं। सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान हरियाणा के लिए नई परियोजनाओं के अलावा पहले से मंजूरशुदा योजनाओं के लिए भी बजट मांगा है। वह अगर केंद्र से बजट से अलग आर्थिक मदद लेने में कामयाब होते हैं तो इसकी झलक हरियाणा के बजट में देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
यह साफ है कि प्रदेश के 2021-22 के वार्षिक बजट में कोरोना महामारी का असर भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा। कोविड-19 और इसकी वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से अभी तक सरकार को 12 हजार करोड़ रुपये के लगभग का राजस्व घाटा हो चुका है। ऐसे में बजट में सरकार इस घाटे को कवर करने के लिए कुछ ठोस फैसले भी ले सकती है। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाई है व जजपा के सहयोग से सरकार चला रही है। अब भाजपा के अलावा जजपा के चुनावी घोषणा-पत्र में किए वादों को पूरा करना भी गठबंधन सरकार के लिए चुनौती है।