फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar statement on dadri kand and beaf

टेप में सामने आया CM का झूठ, विवादित थे बोल

Sat, 17 Oct 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar statement on dadri kand and beaf

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुस्लिमों के बीफ खाने को लेकर अंग्रेजी अखबार को जो बयान दिया था, वो बिल्कुल सही था। ये दावा अखबार ने मुख्यमंत्री के इंटरव्यू वक्त रिकार्ड किए ऑडियो टेप को जारी कर किया।

विज्ञापन


यू टयूब पर अपलोड इस टेप में मुख्यमंत्री साफ तौर पर कहते हुए दिख रहे हैं कि 'देश में मुस्लिम रह सकते हैं लेकिन उनको गोमांस खाना छोड़ना होगा, क्योंकि गाय देश में आस्था का विषय है. गाय, गीता और सरस्वती से देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं और अगर मुस्लिम गाय का मांस खाना छोड़ देंगे, तो उनकी धार्मिक आस्थाएं आहत नहीं हो जाएंगी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि बयान पर विवाद होने के बाद मुख्यमंत्री के OSD ने सामने आते हुए ये कहकर सबको चौंका दिया है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं। वहीं, मुख्यमंत्री खट्टर ने खुद सामने आकर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में उनके बयान के हवाले से छपी खबर को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस बयान पर विवाद उठने के बाद सीएम खट्टर ने कहा कि अखबार ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। सीएम खट्टर ने साथ ही कहा, अगर मेरे किसी भी शब्द से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं खेद जताने को तैयार हूं।

सुनें पूरा इंटरव्यू


'देश में रहना है तो मांस छोड़ें मुस्लिम'

haryana cm manohar lal khattar statement on dadri kand and beaf

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुस्लिमों पर एक अंग्रेजी अखबार में दिए बयान पर विवाद खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री के OSD ने सामने आते हुए ये कहकर सबको चौंका दिया है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं। उन्होंने अखबार के रवैये को गैरजिम्मेदार करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी तक दी।

गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू के हवाले से ये खबर आ रही थी कि खट्टर ने कहा था, 'देश में मुस्लिम रह सकते हैं लेकिन उनको गोमांस खाना छोड़ना होगा, क्योंकि गाय देश में आस्था का विषय है. गाय, गीता और सरस्वती से देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं और अगर मुस्लिम गाय का मांस खाना छोड़ देंगे, तो उनकी धार्मिक आस्थाएं आहत नहीं हो जाएंगी।'

उन्होंने दादरी में इखलाक के साथ हुई घटना 'गलतफहमी का नतीजा' बताया। उन्होंने कहा, 'दादरी की घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन गलती किसी एक की नहीं बल्कि दोनों तरफ से हुई है। पीड़ित ने गाय को लेकर टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा भड़का।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर विवाद

haryana cm manohar lal khattar statement on dadri kand and beaf

खट्टर ने कहा कि अगर कोई किसी की मां को मार रहा हो या फिर बहन के साथ छेड़खानी कर रहा हो तो बेटा या भाई को उस दोषी शख्स के खिलाफ गुस्सा आएगा ही। हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं सबको स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन इसकी भी कुछ सीमाएं हैं। सबको उतनी ही स्वतंत्रता मिली हुई है जिससे की कोई दूसरा शख्स आहत न हो।

मुख्यमंत्री खट्टर ने सवाल उठाया कि अगर मुस्लिम बीफ नहीं खाएंगे तो क्या वे मुस्लिम नहीं रहेंगे? ऐसा कहीं नहीं लिखा कि मुस्लिम हैं तो बीफ खाना ही होगा।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री खट्टर ने ये भी कहा कि मुसलमान देश में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोड़ना होगा। यहां गाय को पूजा जाता है। गाय, गीता और सरस्वती देश के बहुसंख्यक समुदाय के लिए धार्मिक विश्वास के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री खट्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा गोवंश संरक्षण और गो-संवर्धन कानून के मुताबिक, गाय को मारने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा गोमांस खाने पर 5 साल की सजा दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री के बयान का चौतरफा विरोध

haryana cm manohar lal khattar statement on dadri kand and beaf

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आते ही इसका चौतरफा विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस ने खट्टर पर बड़ा हमला किया है. वहीं खट्टर के ओएसडी ने कहा कि अखबार को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं।

OSD ने अखबार के रवैये को गैरजिम्मेदार करार दिया। खट्टर के OSD जवाहर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ये जरूर कहा था कि गाय देश में आस्था का विषय है. लेकिन बाकी बातें मनगढ़ंत हैं।

गौरतलब है कि गत 28 सितंबर को यूपी के दादरी में बीफ खाने की अफवाह फैलने के बाद 52 साल के मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके 22 साल के बेटे दानिश को भीड़ ने अधमरा कर दिया था। तब से लेकर आज तक बीफ एक मुद्दा बन गया है, जिस पर आए दिन नई-नई बयानबाजी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed