फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana cm manohar lal khattar on ram rahim

डेरे में जितने अवैध धंधे और चीजें मिली, राम रहीम पर उतने ही केस दर्ज कराएगी सरकार

Tue, 19 Sep 2017 09:13 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 19 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana cm manohar lal khattar on ram rahim
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
डेरा प्रमुख गुरमीत की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि सरकार उस पर और भी शिकंजा कसने वाली है। डेरे में सर्च अभियान के दौरान जितने भी अवैध धंधे चलते मिले हैं और वहां से जितनी भी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, उन सभी में गुरमीत पर केस दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह खुद सीएम मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि डेरे से आपत्तिजनक चीजें मिलने के मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी मामलों में किस तरह की कार्रवाई हो सकती है, उसके लिए सरकार कानूनी सलाह भी ले रही है। वहीं डेरे से हथियार पहले ही बाहर निकाले जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि जितने भी लोगों को पहले डेरे से बाहर निकाला गया, उन सभी को चेकिंग करके ही निकाला गया है। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डेरा प्रमुख मामले में सरकार पर सवाल उठाने वाले पिछली सरकारें खुद ही सवालों के घेरे में घिर रही हैं। क्योंकि गुरमीत राम रहीम 27 साल पहले डेरा प्रमुख बना था और उसी समय से वहां कुछ गलत चल रहा है तो पिछली सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए थी। डेरे में जितने भी अपराध हुए हैं और उसके अभी तक जितने भी केस चल रहे थे, वह पिछली सरकारों के समय के चल रहे थे। उन सरकारों ने कोई कार्रवाई तक करने की जरूरत नहीं समझी और अब वह सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज

Haryana cm manohar lal khattar on ram rahim
Haryana CM Manohar lal Khattar - फोटो : File Photo
सीएम ने कांग्रेस व इनेलो के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस मामले को राजनीतिक नहीं बनाना चाहते हैं और इसलिए इस पर किसी को कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने स्थिति को नियंत्रित मामले का पटाक्षेप किया है, क्योंकि अगर वह कोर्ट में पेश नहीं होते और कोर्ट बाद में उनको पकड़ने के लिए कहती तो स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती थी। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार अपनी पूरी कार्रवाई कर रही है और किसी भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 

लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अधिकारी हर तरह के होते हैं। ऐसे अधिकारी भी होते हैं जो अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाते हैं तो ऐसे भी अधिकारी है जो अपने काम में लापरवाही बरतते हैं। ऐसे लापरवाह अधिकारियों के कारण सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को होता है, जिनको सरकार की योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे ही अफसरों पर सरकार की टेढ़ी नजर हो गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सीएम ने संगठन पदाधिकारियों से लिया फीडबैक
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जिले में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान कार्यक्रमों में शिरकत करने के अलावा संगठन के कुछ पदाधिकारियों से मुलाकात की। सीएम ने राई गेस्ट हाउस में संगठन पदाधिकारियों से बात करके जन प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली तो प्रशासन के बारे में भी जानकारी जुटाई। हालांकि सीएम को जिले में सबकुछ बेहतर चलने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed