{"_id":"5db96af18ebc3e017e52df9c","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-meets-pm-modi-and-home-minister-amit-shah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी और अमित शाह से मिले CM मनोहर लाल, दुष्यंत ने भी राष्ट्रपति और रक्षामंत्री से मुलाकात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी और अमित शाह से मिले CM मनोहर लाल, दुष्यंत ने भी राष्ट्रपति और रक्षामंत्री से मुलाकात की
Thu, 31 Oct 2019 02:00 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिलते मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे वे पीएम मोदी से मिले। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर आवश्यक विचार विमर्श हुआ। सीएम ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दूसरी बार सीएम बनने के बाद मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर आवश्यक विचार विमर्श हुआ। सीएम ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दूसरी बार सीएम बनने के बाद मुलाकात की थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री से मिले दुष्यंत
गृहमंत्री अमित शाह से मिले दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। सीएम मनोहर लाल के साथ-साथ वह भी राष्ट्रपति व केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम जहां मंगलवार को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व रक्षा मंत्री से मिले थे तो वहीं दुष्यंत ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी का हालचाल जाना व प्रदेश के ताजा हालात पर चर्चा की।
Delhi: Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar called on Prime Minister Narendra Modi, today. pic.twitter.com/2WR0FjRx0q
— ANI (@ANI) October 30, 2019