{"_id":"57f22d604f1c1b093426f723","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-in-sidhapeeth-mata-kali-mandir-on-second-navratra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रः सिद्धपीठ मंदिर पूजा करने पहुंचे CM खट्टर, कर गए कई ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रः सिद्धपीठ मंदिर पूजा करने पहुंचे CM खट्टर, कर गए कई ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
Updated Mon, 03 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
दूसरे नवरात्र पर कालका मंदिर में पूजा करने पहुंचे सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को सिद्धपीठ माता काली मंदिर कालका में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और कई बड़े ऐलान कर गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र को बहुत ही पवित्र दिन माना गया है। उन्होंने कहा कि मां काली के दरबार में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है, मां उसकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद हमेशा अपने भक्तों पर बना रहता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया कि वह मां के आशीर्वाद से देश व प्रदेश के नवनिर्माण व विकास में मिलजुल योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी की जयंती है, ऐसे महान पुरुषों की बदौलत हमें आजादी मिली है, जिन्होंने शांतिपूर्वक एवं अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहते थे। इस लिए प्रधानमंत्री ने 2 अक्तूबर, 2019 को गांधी जी की 150वीं जयंती पर देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए 2 अक्तूबर, 2017 तक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों का भी शहरों की तर्ज पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 2 अक्तूबर को ग्राम सचिवालय दिवस भी मनाया जा रहा है। आज प्रदेश के मंत्री, विधायक व सांसद भी इन ग्राम सचिवालयों में लोगों से मिलेंगे। इन बैठकों में पंचायत सदस्यों द्वारा जन भागिता से आगामी विकास कार्यों की प्रक्रिया तैयार की जाएगी, ताकि गांवों का भी शहरों की तर्ज पर विकास हो सके।