{"_id":"6026cb678ebc3ee95e763ce0","slug":"haryana-cm-manohar-lal-had-dinner-with-mps-from-haryana-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली में मनोहर लाल ने हरियाणा के सांसदों संग किया रात्रिभोज, बजट के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली में मनोहर लाल ने हरियाणा के सांसदों संग किया रात्रिभोज, बजट के लिए मांगे सुझाव
Sat, 13 Feb 2021 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
बजट से पहले सांसदों से सीएम ने की मुलाकात।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2021-22 के बजट के संबंध मे बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों के साथ रात्रिभोज किया। केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के निवास पर प्रदेश के लोकसभा व राज्यसभा सांसद जुटे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को कटारिया ने स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व हरियाणा भाजपा की सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं। कटारिया ने उनका भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री होने के नाते प्रदेश के सभी सांसदों से बजट को लेकर सुझाव मांगे।
विज्ञापन
आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी व वहाँ उपस्थित भाजपा सांसदों से भेंट की। pic.twitter.com/SbfwlOnHgB
— Manohar Lal (@mlkhattar) February 12, 2021
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनहितकारी बजट बनाने के लिए सभी अपने-अपने उत्तम सुझाव दें। प्रदेश की जनता के व्यापक हित वाले सुझावों को सांसदों के नाम के साथ बजट में शामिल किया जाएगा।
वह ऐसा बजट प्रस्तुत करना चाहते हैं जो प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाने वाला हो व उन्नति के नए द्वार खोले। कोरोना के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को काफी हद तक संभाल लिया गया है लेकिन आर्थिक स्थिति के मामले में अभी बहुत सुधार बाकी है। मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ किसान आंदोलन को लेकर बने हालात पर भी चर्चा की। वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ। कई सांसदों ने सीएम को अपने सुझाव भी दिए।
रात्रिभोज में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद धर्मबीर सिंह, सुनीता दुग्गल, बृजेंद्र सिंह, नायब सैनी, रमेश कौशिक, संजय भाटिया, अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, रामचंद्र जांगड़ा, दुष्यंत कुमार मौजूद रहे।