फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal give statement over Petrol diesel price hike

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर मनोहर लाल बोले- महंगाई बढ़ना हमारे हाथ में नहीं, विपक्ष मुद्दाविहीन

Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal give statement over Petrol diesel price hike
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महंगाई को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने बीते छह साल के आंकड़ों की तुलना करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार का बचाव करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई बढ़ना हमारे हाथ में नहीं है। अंतरराष्ट्रीय दर के हिसाब से पेट्रो पदार्थों के रेट बढ़ते-घटते रहते हैं। डॉलर के विनिमय दर से भी इनकी कीमतें प्रभावित होती हैं।

विज्ञापन


विपक्ष मुद्दाविहीन है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को मुद्दा बना कर विपक्ष जनता को भ्रम में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि इनका रेट पांच-सात रुपये बढ़ना कम होना सामान्य है, ये सब वस्तुओं में होता रहता है। अगस्त 2014 में पेट्रोल 73.21 रुपये था, 2016 में यह 66 रुपये भी रहा, फरवरी 2021 में यह 84 रुपये है। जून 2014 में एक डॉलर का मूल्य 59.16 था, जबकि मार्च 2021 में यह 73.32 है।
विज्ञापन


एक्साइज डयूटी से 7,000 करोड़ रुपये का राजस्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में आबकारी राजस्व दोगुना हो गया है। वर्ष 2013-14 में आबकारी से 3697 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 14-15 में 3470 करोड़ रुपये, वर्ष 2015-16 में 4300 करोड़ रुपये, वर्ष 2016-17 में 4600 करोड़ रुपये, वर्ष 2017-18 में 4900 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 6000 करोड़ रुपये, वर्ष 2019-20 में 6343 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वर्ष 2020-21 में 7000 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। यह आंकड़े स्पष्ट दर्शाते हैं कि लगातार राजस्व बढ़ा और छह साल में दोगुना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी व वैट से 36,000 करोड़ रुपये का राजस्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2013-14 में जीएसटी-वैट के रूप में 16,700 करोड़ रुपये का राजस्व आया था। वर्ष 2014-15 में 18,900 करोड़ रुपये, वर्ष 2015-16 में 21,000 करोड़ रुपये, वर्ष 2016-17 में 23,400 करोड़ रुपये, वर्ष 2017-18 में 26,400 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 27,800 करोड़ रुपये, वर्ष 2019-20 में 32,600 करोड़ रुपये का राजस्व आया। वर्ष 2020-21 में 36,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed