राहुल-प्रियंका के रोड शो पर मनोहर लाल का तंज, 'कांग्रेस फुका हुआ कारतूस है, कुछ नहीं होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो रहा। इस रोड शो में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। रोड शो को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फूंके हुए कारतूस से कुछ नहीं होता, कांग्रेस अब फुका हुआ कारतूस है।
Haryana CM Manohar Lal Khattar on roadshow of Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi & Jyotiraditya Scindia in Lucknow: Phuke hue kartooson se kuch nahi hota. Congress ab phuka hua kartoos hai. pic.twitter.com/S8CUcKT5ob
— ANI (@ANI) February 11, 2019विज्ञापन
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी उनकी बहन प्रियंका गांधी संग प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और महासचिव सह पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए।
करीब 5 घंटे तक चले इस 15 किलोमीटर के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भरपूर जोश देखने को मिला। रोड शो के बाद कांग्रेस कार्यालय के पास बने मंच से राहुल गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेलेगी। यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ भाईचारा और जनता को जोड़ने की विचारधारा है तो दूसरी तरफ आरएसएस-बीजेपी की देश को तोड़ने वाली विचारधारा है।