फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal and Himachal CM Jai Ram Thakur reached Sultanpur Lodhi

हरियाणा और हिमाचल के सीएम भी पहुंचे सुल्तानपुर लोधी, देश-विदेश से भी पहुंच रही लाखों संगत

Mon, 11 Nov 2019 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Nov 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal and Himachal CM Jai Ram Thakur reached Sultanpur Lodhi
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पहुंचे सुल्तानपुर लोधी।

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में नतमस्तक होने के लिए देश-विदेश की नामी हस्तियों के आगमन का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। सोमवार को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में लाखों की तादाद में संगत माथा टेकने के लिए पहुंची। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी समागम में शिरकत की।

विज्ञापन


इसके अलावा ओडिशा के स्पीकर सूर्या नारायण पात्रो, न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह स्वामी, यूरोपियन यूनियन की सदस्य नीना गिल, अल्पसंख्यक कमीशन गुजरात की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर छाबड़ा, हिमाचल प्रदेश के विधायक परमजीत सिंह ने भी गुरु घर में माथा टेका। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में दोनों सूबों के मुख्यमंत्रियों समेत प्रमुख शख्सियतों को एसजीपीसी की तरफ से गुरु बख्शीश सिरोपा भेंट किया गया। 
विज्ञापन


एसजीपीसी की तरफ से गुरु नानक स्टेडियम में लगाए गए पंडाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरु साहिब जी के जीवन का हर पहलू मानवता के लिए मार्गदर्शन है। आज की समस्याओं का हल गुरु साहिब की पवित्र बाणी में से सरलता और सहजता से ही ढूंढा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana CM Manohar Lal and Himachal CM Jai Ram Thakur reached Sultanpur Lodhi
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में हुए नतमस्तक। - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने इस दौरान गुरु साहब जी के जीवन काल से संबंधित कई कहानियां संगत से साझा की। उन्होंने 550वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए समागमों का हिस्सा बनने पर खुद को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुलने पर भी संगत को बधाई दी।

बाबा नानक का फलसफा मानसिक उलझनों को सुलझाने वाला: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 550वें प्रकाश पर्व की सिख जगत को बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी प्रसिद्ध दार्शनिक गुरु, समाज सुधारक और मानव की मानसिक उलझनों को सुलझाने वाले हैं। उनके सिद्धांत आज के समय में भी 550 साल पहले जितने ही सार्थक हैं। 

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ गुरु साहिब की तरफ से उठाई गई आवाज आज समाज को बेहतर बनाने के लिए अच्छी दिशा दे सकती है। उनका समानता का सिद्धांत बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी के इस ऐतिहासिक पर्व के मौके पर हमें उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रण करना चाहिए। 

ओडिशा के स्पीकर सूर्या नारायण पात्रो ने गुरु साहिब जी की पवित्र बाणी को अमल में लाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी का गुरु से संबंधित इतिहास बेहद शानदार है और इससे संबंधित जानकारी हासिल करके उनको एक बड़ी प्रेरणा मिली है।

उन्होंने कहा कि धर्मों की शिक्षा मानव को हर क्षेत्र में अच्छी नेतृत्व देती है, जिस पर चलने वाले लोग जीवन मकसद में सफल रहते हैं। इस मौके पर यूरोपियन यूनियन की सदस्य नीना गिल और कमलजीत सिंह सांसद न्यूजीलैंड ने भी संगत के साथ विचार साझा करते हुए गुरु साहिब को विश्व के महान क्रांतिकारी रहबर बताया।

जीरा से सुल्तानपुर पैदल पहुंची पांच हजार संगत

Haryana CM Manohar Lal and Himachal CM Jai Ram Thakur reached Sultanpur Lodhi

केसरी निशान लेकर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु घर नतमस्तक होने के लिए सोमवार को पांच हजार से ज्यादा संगत जीरा से पैदल चलकर सुल्तानपुर लोधी पहुंची। श्री गुरु नानक देव जी की महिमा गाते हुए संगत की ओर से जीरा से सुल्तानपुर लोधी तक का 45 किलोमीटर का सफर बिना रुके लगभग 6 घंटे में तय किया गया।

संगत का नेतृत्व जीरा से विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने किया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने जयकारों की गूंज में नगर कीर्तन का स्वागत किया। जीरा से सुबह 7 बजे सुल्तानपुर लोधी के लिए संगत की ओर से प्रस्थान किया गया, जोकि शबद गायन करते हुए लोहियां से सुल्तानपुर लोधी पहुंची। 

संगत का अनुशासन मिसाल था, क्योंकि संगत की बड़ी गिनती के बावजूद आम राहगीरों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। लोहियां रोड पर स्थापित टेंट सिटी के नजदीक संगत का स्वागत करते हुए कैप्टन संदीप संधू व स्थानीय विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सुल्तानपुर लोधी में देश-विदेश से आने वाली 50 लाख संगत की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। 

विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि वे जीरा विधानसभा क्षेत्र से गुरु घर के दर्शनों के लिए पहला जत्था लेकर आज पहुंचे हैं, जबकि कल 12 नवंबर को एक और जत्था सुल्तानपुर लोधी के दर्शनों के लिए पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें श्री गुरु नानक देव जी की धरती पर नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

संगत के स्वागत के लिए सजावटी गेट सहित लंगर के उचित प्रबंध किए गए थे। पूरा इलाका भक्ति भाव से खालसाई रंग में रंग गया। इस मौके पर एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डा. चारुमिता, बीडीपीओ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed