फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana chief minister manohar lal khattar statement on chandigarh administrator

चंडीगढ़ प्रशासक के पद को लेकर CM ने दी राय, कही बड़ी बात

Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
haryana chief minister manohar lal khattar statement on chandigarh administrator
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ प्रशासक के पद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपनी राय दी और बड़ी बात कही। करीब 33 साल बाद चंडीगढ़ को अपना प्रशासक मिलते-मिलते रह गया। पंजाब के राज्यपाल को एक बार फिर से यूटी, प्रशासक की जिम्मेवारी सौंप दी गई।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी राय जाहिर की है कि हरियाणा के राज्यपाल को भी चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेवारी मिलनी चाहिए। इसके लिए रोटेशन और वरीयता के मापदंडों के मुताबिक एक नई पहल का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलाग्राम में एक प्रदर्शनी के उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत ने अपनी राय जाहिर की है कि चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेवारी रोटेशन और वरीयता के आधार पर राज्यपाल को सौंपी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटेशन के आधार पर मिले प्रशासन बनने का मौका

haryana chief minister manohar lal khattar statement on chandigarh administrator
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
इस संबंध में केन्द्र के साथ पत्र व्यवहार के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र के साथ इसपर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि मेरा विचार है कि हरियाणा के राज्यापाल को भी रोटेशन के आधार पर चंडीगढ़ के प्रशासक बनने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह इतना इतना गंभीर मुद्दा नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में वीपी सिंह बदनौर को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इससे पहले एलफोंस को चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले पर विरोध जताने के बाद फैसला वापस ले लिया गया। अब चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेवारी एक बार फिर पंजाब के राज्यपाल को सौंपने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed