पहली बार बोले खट्टर, ऐसी होगी मेरी सरकार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने करनाल में बता ही दिया कि उनकी सरकार कैसी होगी। दीपावली के दिन पीडब्ल्यूडी रेस्ट राउस में आयोजित समारोह में खट्टर ने कहा कि 'मैं निश्चित रूप से कहना चाहूंगा कि यह सरकार समाज के हर वर्ग की सांझी सरकार होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
उनकी कोशिश रहेगी कि हरियाणा को गुजरात के बराबर लाकर खड़ा किया जाए'। जितनी भी सरकारें आई वो व्यक्ति व्यवस्थित सरकार रही, जबकि हम अलग सोच के व्यक्तित्व हैं, हम सोचते हैं कि समाज का क्या होगा और किस तरीके से हरियाणा का विकास किया जाएगा? इसके लिए सरकार एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी की होगी। उन्होंने कहा कि हम सबको छोटी सोच से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है और विकास के कार्य सभी को मिलजुल कर करने होगा।
जनता के बाद अब हमारी जिम्मेदारी
भावी मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि चुनाव से पहले आमजनता की जिम्मेवारी थी कि हमें सरकार बनाने के लिए बहुमत दे, जनता ने अपना उत्तरदायित्व निभा दिया है लेकिन अब हमारी जिम्मेवारी है। इस जिम्मेवारी के अंतर्गत सभी का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
दो घंटे खड़े होकर किया अभिवादन
स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मनोनित मुख्यमंत्री ने लगभग सवा दो घंटे खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। एक-एक करके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनोनित मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई दी और उन्होंने भी उपस्थित लोगों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन अन्याय पर न्याय की जीत हुई थी।