{"_id":"66b30b36df51d829bb0b6950","slug":"haryana-cabinet-meeting-will-be-held-again-on-august-8-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Cabinet: आठ अगस्त को फिर होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र की तारीख पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Cabinet: आठ अगस्त को फिर होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र की तारीख पर होगी चर्चा
Wed, 07 Aug 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:21 AM IST
सार
पांच अगस्त को सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक की थी, जिसमें 21 में से 20 एजेंडे को मंजूरी दी गई थी। संभावना है कि आठ अगस्त की बैठक में मानसून सत्र को बुलाने की मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग
- फोटो : PTI
विस्तार
हरियाणा सरकार ने आठ अगस्त को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। इससे पहले पांच अगस्त को सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक की थी, जिसमें 21 में से 20 एजेंडे को मंजूरी दी गई थी। संभावना है कि आठ अगस्त की बैठक में मानसून सत्र को बुलाने की मंजूरी दी जा सकती है। नियमानुसार छह महीने के भीतर सत्र बुलाया जाना चाहिए। पिछला सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। इस प्रकार 13 सितंबर से पहले सत्र बुलाना जरूरी है।
सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फसलों को एमएसपी पर खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। कैबिनेट ने राज्य में आबियाना को खत्म करने की मंजूरी दी थी। इस फैसले के अनुसार एक अप्रैल 2024 से किसानों से आबियाना नहीं लिया जाएगा। आबियाना का पिछला बकाया लगभग 140 करोड़ रुपये भी माफ कर दिया गया है।