फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana budget, jat reservation bill, haryana govt, cm khatta, haryana

बजट के बाद CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जाट आरक्षण पर मंथन

Mon, 21 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो्/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
haryana budget, jat reservation bill, haryana govt, cm khatta, haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा में बजट पेश करने के तुरंत बाद सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्रियों के बीच जाट आरक्षण विधेयक पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद विधेयक को अंतिम टच दिया जाएगा।
विज्ञापन


विधेयक केलिए कैबिनेट की मंजूरी अहम है। पिछली कैबिनेट की बैठक में यह सहमति नहीं बन पाई थी।  सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह जाट आरक्षण विधेयक कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि सरकार जिस श्रेणी के तहत आरक्षण देने की बात कह रही थी। उसे जाट नेता पहले ही खारिज कर चुके हैं। अब मंत्रिमंडल की बैठक में बीच का रास्ता निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों में आरक्षण के तौर तरीकों का भी अध्ययन किया जा रहा है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली ढेसी कमेटी पिछले दो दिनों से जाटों को शेड्यूल-9 के तहत आरक्षण देने का प्रावधान रखते हुए हरियाणा में जाट आरक्षण विधेयक ड्राफ्ट तैयार करने पर विचार कर रही है।

संबंधित अधिकारियों ने इस बारे में आज मुख्यमंत्री के साथ चर्चा भी की है। सोमवार को प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा।


इसके तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। हालात यह हैं कि जाट आरक्षण विधेयक पर अभी भी सरकार के जाट व गैर जाट मंत्रियों और विधायकों में एक राय नहीं है। लिहाजा यह विधेयक किस तरह से लाया जाएगा यह भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed