{"_id":"56f0d96e4f1c1bf52ff14d25","slug":"haryana-budget-haryana-congress-budget-boycott-haryana-assembly-session-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया बजट का बहिष्कार, बाहर बैठ चलाया समानांतर सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किया बजट का बहिष्कार, बाहर बैठ चलाया समानांतर सत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बजट सेशनक का बहिष्कार करके बाहर बैठे कांग्रेस सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा से निलंबित किए गए तीन साथी विधायकों की बहाली की मांग पर अडे़ कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को हरियाणा सरकार के बजट का बहिष्कार किया। विधानसभा स्पीकर के साथ हुई बैठक में कोई नतीजा न निकलने पर कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर समानांतर सदन का संचालन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के तीन विधायकों को छोड़ शेष 11 विधायकों का निलंबन वापस ले लिया था, लेकिन कांग्रेस के सदस्य इस बात पर अडे़ हुए हैं कि तीनों विधायकों का निलंबन भी वापस लिया जाए। इस मांग पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के साथ बैठक की।
बैठक मे संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा भी शामिल हुए। बैठक में शर्मा ने तर्क दिया कि यदि राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने वाले कुलदीप शर्मा, जयबीर बाल्मीकि और जगवीर मलिक माफी मांगते हैं, तो उनका निलंबन वापिस ले लिया जाएगा। हालांकि इस बात को कांग्रेस नेताओं ने नकार दिया। इसके बाद दोनो कांग्रेसी नेता विधानसभा के बाहर आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेसियों ने विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने समानांतर सत्र चलाया। रणदीप सुरजेवाला भी कांग्रेस के समानांतर सत्र में शामिल हुए। इसमें कांग्रेस विधायक शंकुतला खटक ने स्पीकर की भूमिका निभाई। जबकि वित्त मंत्री की भूमिका करण दलाल ने निभाई। इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए गए और भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जुमला पार्टी कहकर संबोधित किया गया।
कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा ने सवाल किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का काम ठीक नहीं चल रहा है, जिस पर जवाब दिया गया कि भारतीय जुमला पार्टी स्वयं कोई काम नहीं करती, नागपुर से आदेश आते है।