फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Board of School Education will soon announce new date of Haryana Teacher Eligibility Test

Haryana: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ टकराई एचटेट की तिथि, अब बदलाव करेगा बोर्ड

Sun, 16 Oct 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 01:24 PM IST
सार

करीब दो सप्ताह पहले सभी तरह की परीक्षाओं की तिथियों के जांचने के बाद शिक्षा बोर्ड ने एचटेट की परीक्षा 12-13 नवंबर को करवाने का फैसला लिया था। अभी तक सात साल ही एचटेट की वैधता होने के चलते इस बार बीते साल की तुलना ज्यादा परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन
Haryana Board of School Education will soon announce new date of Haryana Teacher Eligibility Test
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)की नई तिथि घोषित करेगा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के पंच-सरपंच के मतदान के साथ तिथि टकरा गई है। 12 नवंबर को बोर्ड ने परीक्षा की तिथि तय की हुई थी, बीते शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसी दिन नौ जिलों में मतदान की भी घोषणा कर दी।

विज्ञापन


अब शिक्षा बोर्ड नई तिथि निर्धारित करेगा। प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श कर इसकी घोषणा की जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन वेदप्रकाश यादव ने कहा कि चुनाव घोषित होने पर तिथि में बदलाव करना पड़ेगा। जल्दी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और सरकार से बातचीत कर नई तिथि की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले सभी तरह की परीक्षाओं की तिथियों के जांचने के बाद शिक्षा बोर्ड ने एचटेट की परीक्षा 12-13 नवंबर को करवाने का फैसला लिया था। अभी तक सात साल ही एचटेट की वैधता होने के चलते इस बार बीते साल की तुलना ज्यादा परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। शिक्षा बोर्ड की निर्धारित तिथि तक करीब तीन लाख से ज्यादा आवेदकों ने अपना आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर जमा किया है। बीते वर्ष हुई एचटेट की परीक्षा में यह आंकड़ा करीब पौने दो लाख के आसपास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed