फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Board, Class X and XII examinations datesheet released

हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, पहली बार होगा ये

Fri, 19 Jan 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 19 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board, Class X and XII examinations datesheet released
examination hall - फोटो : File Photo
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की सालाना परीक्षा सात मार्च से आरंभ होंगी और तीन अप्रैल तक चलेंगी। सात मार्च को सेकेंडरी और अगले दिन सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। पहली बार एक ही सत्र में दोनों परीक्षा संचालित होंगी। प्रदेश के अनुमानित 8 लाख 19 हजार 157 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन


वीरवार को यहां मीडिया से बात करते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। डॉ. सिंह ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की परीक्षा 08 मार्च से 31 मार्च तक तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की परीक्षा सात मार्च से तीन अप्रैल तक संचालित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के हितों के मद्देनजर पहली बार बोर्ड ने सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं एक ही सत्र में आयोजित कराने का निर्णय लिया है। विगत में प्रात: व सायं दोनों सत्रों में परीक्षाएं संचालित होती रही हैं। दोनों ही परीक्षाओं में कम से कम एक छुट्टी का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षाएं जीरो टोलरेंस की नीति के आधार पर होंगी। यह परीक्षा नकल रहित व शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित कराई जाएगी एवं अभूतपूर्व सख्ती की जाएगी। इसलिए परीक्षार्थी अभी से पूरी निष्ठापूर्वक अध्ययनरत हो जाएं। परीक्षाओं में नकल नहीं बल्कि अकल व मेहनत काम आएगी। 

8.17 लाख बच्चे देंगे परीक्षा

Haryana Board, Class X and XII examinations datesheet released
board exams - फोटो : File Photo
8.17 लाख बच्चे देंगे परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) के 3,83,060 परीक्षार्थी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) के 2,45,930 परीक्षार्थी तथा मुक्त विद्यालय के सेकेंडरी (फ्रैश/रि-अपीयर) के 1,14,725 परीक्षार्थी एवं मुक्त विद्यालय के सीनियर सेकेंडरी (फ्रैश/रि-अपीयर) के 75,442 परीक्षार्थी प्रविष्ट हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) के 3,69,949 परीक्षार्थी, जिनमें से 1,69,270 छात्राएं व 2,00,679 छात्र प्रविष्ट हो रहे हैं। सेकेंडरी (रि-अपीयर) के 1,31,11 परीक्षार्थी, जिनमें से 5169 छात्राएं व 7942 छात्र प्रविष्ट हो रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) के 2,25,827 परीक्षार्थी, जिनमें से 98,646 छात्राएं व 1,27,181 छात्र प्रविष्ट हो रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी (रि-अपीयर) के 20,103 परीक्षार्थी, जिनमें से 6,179 छात्राएं व 13,924 छात्र प्रविष्ट हो रहे हैं। 

एक ही सत्र में आयोजित होगी सेकेण्डरी और सीनियर सेकेण्डरी की परीक्षाएं
हरियाणा में विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के फैसले के अनुसार पहली बार सेकेण्डरी और सीनियर सेकेण्डरी परीक्षाओं का आयोजन एक ही सत्र में होगा। ये सत्र सात मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगा। इसमें परीक्षा का समय दोपहर साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक होगा। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed