{"_id":"2ce4f21a4c4d59d6884f7325e2c95f7a","slug":"haryana-bjp-rajiv-jain-criticozed-inld-and-congress-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हरियाणा में बिजली निगमों के हालातों के लिए इनेलो, कांग्रेस जिम्मेदार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हरियाणा में बिजली निगमों के हालातों के लिए इनेलो, कांग्रेस जिम्मेदार'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बिजली के खस्ता हालातों और बिजली निगमों को घाटे में पहुंचाने के लिए कांग्रेस और इनेलो जिम्मेदार हैं। ये कहना है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन का। उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए आम आदमी को पारदर्शी शासन का हिस्सा बनाने की बजाए, उन्हें गलत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही बिजली निगमों की हालत सुधारने के लिए कदम उठाए और लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया है। जैन ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार पड़ोसी राज्यों के मुकाबले अपने बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दे रही है।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से लेकर बिल में आ रही परेशानियों के लिए पिछली सरकार की नीतियां रही हैं। इन गलत नीतियों के चलते ही प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधरने की बजाया बिगड़ी।
विज्ञापन
इनेलो और कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश की जनता को न केवल राह दिखाने की कोशिश की, बल्कि अपनी कमियों का सारा बोझ भी उनके ऊपर डालने में कामयाब रहे।
न मीटर रहेगा न रीडर
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि न मीटर रहेगा-न मीटर रीडिंग लेने वाला... का नारा देने वाली इनेलो ने आम उपभोक्ताओं को अपने वोट बैंक की राजनीति का शिकार बनाया और गलत करने के लिए प्रेरित किया। इनेलो ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिल न भरने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि कांग्रेस राज में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस स्थिति को सुधारने की बजाय 1600 करोड़ के बिल माफ कर बिजली चोरों का हौसला बढ़ाया है। यही कारण है कि प्रदेश के बिजली निगमों की हालत खस्ता हो गई।