{"_id":"64613212e1e411830501baf3","slug":"haryana-bjp-busy-in-preparation-of-lok-sabha-and-assembly-elections-2024-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का रोडमैप 2024: जून में लोकसभा स्तर पर होंगी विशाल जनसभाएं, दो बड़ी रैलियों में गरजेंगे केंद्रीय नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का रोडमैप 2024: जून में लोकसभा स्तर पर होंगी विशाल जनसभाएं, दो बड़ी रैलियों में गरजेंगे केंद्रीय नेता
Mon, 15 May 2023 12:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 May 2023 12:43 AM IST
सार
लाभार्थी संपर्क, जनसंपर्क और समाज के प्रभावी लोगों से संपर्क के लिए अभियान चलाए जाएंगे, जोकि 20 से 30 जून के बीच तक चलेंगे। रैलियों के लिए एक सांसद और एक पार्टी का नेता नियुक्त किया जाएगा। जिला स्तर पर 6-6 और मंडल स्तर पर 4-4 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
2024 में एक बार हरियाणा में भाजपा का कमल खिलाने के लिए भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर आम जनता में पकड़ बनाने को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने 2024 का रोडमैप तैयार करने में जुटे हैं। 30 मई को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने हुए नौ साल बीतने पर हरियाणा में हर लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, साथ ही दो स्थानों पर बड़ी रैलियां की जाएंगी। इसमें केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा, हर विधानसभा में एक कार्यक्रम करने की भी योजना है।
विज्ञापन
इस संबंध में रविवार को ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचकूला में पंचकमल में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, मोहन लाल, पवन सैनी, संगठन मंत्री रविंद्र राजू भी मौजूद रहे। बैठक में मोर्चों और प्रकोष्ठों के दो साल के कामकाज की समीक्षा की गई। सोमवार को रोहतक में प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में सभी मोर्चों को अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में अपनी-अपनी गतिविधियां और तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ये होंगे अभियान
लाभार्थी संपर्क, जनसंपर्क और समाज के प्रभावी लोगों से संपर्क के लिए अभियान चलाए जाएंगे, जोकि 20 से 30 जून के बीच तक चलेंगे। रैलियों के लिए एक सांसद और एक पार्टी का नेता नियुक्त किया जाएगा। जिला स्तर पर 6-6 और मंडल स्तर पर 4-4 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी की भिन्न-भिन्न स्तरीय बैठकें भी होंगी और ये सभी बैठकें सभी 30 मई से पहले हो जाएंगी। इसके अलावा 21 जून को योग दिवस, 30 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और 30 जून को ही आपातकाल पर कुछ कार्यक्रम होने वाले हैं, उनकी भी रूपरेखा आज और कल रोहतक में होने वाली बैठक में बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रमों के लिए गठित की 11 सदस्यीय कमेटी
इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें प्रदेश महामंत्री मोहन लाल को संयोजक बनाया है। इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मंत्री जेपी दलाल, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक असीम गोयल के अलावा अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी कार्यक्रमों की योजना और उसका कार्यान्वयन का काम देखेगी।