फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana assembly, haryana budget, budget session, haryana government, haryana

हरियाणा विधानसभा सत्र का 10वां, जानिए किस नेता ने क्या कहा?

Thu, 31 Mar 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 31 Mar 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly, haryana budget, budget session, haryana government, haryana
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन हैं। आज सदन में बजट पर बहस चल रही है। कांग्रेसी विधायक बुधवार को भी सदन से गैरहाजिर रहे। सबसे पहले इनेलो विधायक परमिंदर ढुल ने महेंद्रगढ़ में बलात्कार का मामला सदन में उठाया। इनेलो के विधायक अभय चौटाला ने सदन में दलित युवती से बलात्कार का मुद्दा उठाते हुए मामले में आरोपी भाजपा पदाधिकारी के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसके बाद सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने सदन में सरकार का पक्ष रखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फिर दोहराया कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। किसानों की अप्राकृतिक मृत्यु मामले में पोस्टमार्टम की शर्त नहीं हटेगी। भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार एयरपोर्ट को जल्दी बनाने की मांग की। साथ ही, कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड भी हरियाणा में बनना चाहिए। साथ ही, उन्होंने हिसार के अग्रोहा धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


इनेलो के नसीम अहमद ने विधानसभा में उठाया मेवात के पिछड़ेपन का मुद्दा, बोले यह दाग कब मिटेगा?
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभाग का बजट मेरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं बढ़ा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विश्व बैंक से भी मदद लेने की कोशिश करेंगे। पंजाब की तर्ज पर हरियाणा के किसानों के बीमार पर होने पर बीमा योजना लाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में भाजपा विधायक महिपाल ढांडा ने बजट पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि फ़सल बीमा का किसान को फ़ायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed