{"_id":"5da9b52b8ebc3e93d76c5e2f","slug":"haryana-assembly-elections-congress-leader-rahul-gandhi-s-helicopter-landing-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में राहुल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में राहुल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, ली सेल्फी
Fri, 18 Oct 2019 08:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली तो इसका असर राहुल गांधी की हवाई यात्रा पर पड़ा। महेंद्रगढ़ से रैली कर लौट रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में आपात लैडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि राहुल गांधी सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उनकी जगह पर महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करने आए थे। 5 बजकर 15 मिनट पर राहुल के हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी स्थित केएलपी कॉलेज के मैदान में आपात लैंड कराया गया। मैदान में युवा क्रिकेट खेल रहे थे। उनके बीच पहुंचकर राहुल गांधी ने क्रिकेट भी खेला और सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
#WATCH Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari after his chopper made an emergency landing at KLP College earlier today, due to bad weather while returning to Delhi from Mahendragarh after addressing an election rally. #Haryana pic.twitter.com/Y4rv0Gf8Gg
— ANI (@ANI) October 18, 2019
कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने राहुल गांधी के लिए गाड़ी की व्यवस्था की। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रेवाड़ी में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इसी को देखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगे न ले जाने का फैसला लिया। शुक्रवार को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। भिवानी में 15 मिनट बरसात हुई, वहीं भिवानी के बवानीखेड़ा में बारिश के साथ ओले गिरे।