{"_id":"66f13450d5a41aae04035408","slug":"haryana-assembly-elections-2024-inld-bsp-alliance-plan-to-woo-sc-voters-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: इनेलो-बसपा ने एससी मतदाताओं को साधने के लिए बनाया प्लान, चौपालों में प्रचार करेंगे आकाश आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: इनेलो-बसपा ने एससी मतदाताओं को साधने के लिए बनाया प्लान, चौपालों में प्रचार करेंगे आकाश आनंद
Tue, 24 Sep 2024 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:08 AM IST
सार
हरियाणा में इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनेलो जाट मतदाताओं और बसपा अनुसूचित मतदाताओं को साधने की कोशिश में है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
आकाश आनंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन ने एससी मतदाताओं को साधने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। बसपा के उत्तराधिकारी एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद एससी बहुल क्षेत्रों में गांव-गांव व चौपालों में जाकर मतदाताओं को साधेंगे।
विज्ञापन
इनेलो-बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती के बाद दूसरे नंबर पर आकाश आनंद का नाम है। 25 सितंबर को उचाना में इनेलो-बसपा की मेगा रैली के बाद आकाश आनंद फील्ड में उतरेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनेलो जाट मतदाताओं और बसपा अनुसूचित मतदाताओं को साधने की कोशिश में है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें आरक्षित हैं। 20 प्रतिशत अनुसूचित के मतदाताओं वाले राज्य में आकाश आनंद एक सप्ताह तक बड़ी सभाओं के बजाय गांव-गांव जाकर गठबंधन के हित में वोट की अपील करेंगे। वे फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, फरीदाबाद व नूंह जिलों में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
दुष्यंत के गढ़ में रैली, मायावती होंगी शामिल
जजपा प्रत्याशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गढ़ उचाना में 25 सितंबर को इनेलो-बसपा की मेगा रैली है। इसमें इनेलो के महासचिव अभय चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद होंगे।