{"_id":"5da2ca138ebc3e012f281c6a","slug":"haryana-assembly-elections-2019-defence-minister-rajnath-singh-rally-in-haryana-s-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को भूल जाए और आतंकवाद मिटाए पाकिस्तान वरना टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को भूल जाए और आतंकवाद मिटाए पाकिस्तान वरना टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा: राजनाथ सिंह
Mon, 14 Oct 2019 09:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Oct 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को करनाल के असंध में भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कहते हैं कि जब तक कश्मीर आजाद नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
मैं उनसे कहता हूं कि कश्मीर को भूल जाओ। अब तो अनुच्छेद 370 और 35 ए भी खत्म कर दिया है। कुछ दिनों पहले खामियाजा भुगत चुके हो अब तो राफेल भी ले आए हैं। राफेल केवल हवा में ही मार नहीं करेगी बल्कि हवा से जमीन में भी मार करेगी।
विज्ञापन
अब आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की धरती पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत की धरती पर बैठे-बैठे ही आतंकवादी ठिकानों को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने कहा कि टू नेशन थ्योरी चला कर विभाजन के समय भारत-पाकिस्तान बना दिया। 1971 आते-आते पाकिस्तान के ही दो टुकड़े हो गए। ऐसे ही हालात बने रहे तो पाकिस्तान को बिखरने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। पाकिस्तान की हालत अब दिनोंदिन बिगड़ रही है। जनता का ध्यान उधर न जाए। इसीलिए पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहता है। पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ईमानदारी से जंग लड़े। यदि उनके पास ताकत नहीं है तो मैं यकीन दिलाता हूं कि भारत सरकार इस मिशन में पूरा सहयोग करेगी।
बुरी नजर उठाकर देखने की नहीं जरूरत
उन्होंने कहा कि अब राफेल (फाइटर प्लेन) आ गई है। जितनी जरूरत होगी, सब आएगी। इसका प्रयोग किसी पर पहले आक्रमण के लिये नहीं करेंगे। क्योंकि इसको आत्म सुरक्षा के लिये लाए हैं। कोई हमारी तरफ बुरी नजर उठाकर देखने की जरूरत न करे। इसीलिए हम अपनी ताकत को बढ़ाते रहेंगे।
कांग्रेस बताए बीवी या बेटे के लिए चोरी करेगा पीएम
पीएम ने राफेल का सौदा किया तो कांग्रेस के अध्यक्ष युवराज ने हमारे पीएम के बारे में अपशब्द बोले। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पद व्यक्ति विशेष के नहीं होते, बल्कि संस्थाएं होती हैं। प्रधानमंत्री की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन अपशब्दों को नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक सभा में ऐसा कहना और कांग्रेस के लोगों का ताली बजाना, बहुत शर्मनाक बात है। कांग्रेस बताए कि हमारा प्रधानमंत्री चोरी करेगा। चोरी किसके लिए करेगा। अपनी बीवी के लिये, अपने बेटे के लिये। कौन है जिसके लिये चोरी करेगा।
कांग्रेस के विरोध से पाकिस्तान को मिली ताकत
राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल जैसे ताकतवर प्लेन की पूजा की। उस पर ओम लिखा, नारियल फोड़ा, रक्षा भी बांधी। यहां पर कांग्रेस ने ओम लिखने पर विवाद खड़ा कर दिया। जनता से बोले कि बताओ, किस घर में ओम नहीं लिखा जाता, सिख एक ओमकार शब्द नहीं बोलते क्या। इस पर आपत्ति हुई जबकि उसका स्वागत करना चाहिए था। कांग्रेस के ऐसा बोलने से पाकिस्तान के लोगों को ताकत मिलती है। इस चुनाव में ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव की तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।