{"_id":"5d75e9a88ebc3e013c6ca88c","slug":"haryana-assembly-elections-2019-cm-khattar-target-hooda-working-area-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः हुड्डा के गढ़ रोहतक पर भाजपा ने गड़ाई नजरें, 75 प्लस का फार्मूला दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः हुड्डा के गढ़ रोहतक पर भाजपा ने गड़ाई नजरें, 75 प्लस का फार्मूला दोहराया
Mon, 09 Sep 2019 11:27 AM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव में दस सीटें हासिल करने के बाद विधानसभा चुनाव का शंखनाद रोहतक से किया है। हुड्डा पिता-पुत्र का किला भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें मेगा फूड पार्क 180 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और 22 करोड़ की आशियाना स्कीम का उद्घाटन शामिल है।
रोहतक पर फोकस करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ माह में मुझे तीसरी बार रोहतक आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पिछले साल चौधरी छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करने आया था। उसके बाद मई में मैं अपने द्वारा किए गए कार्यों का हिसाब देने आया था और आज के दिन समर्थन मांगने आया हूं।
आज तक मैंने हरियाणा से जितना मांगा है, यहां के लोगों ने उससे ज्यादा दिया है। उन्होंने कहा कि रोहतक की यात्रा के पीछे दो बड़े मकसद हैं। पहला मकसद, विकास की नई परियोजनाओं को शामिल करना और दूसरा, जबरदस्त जन आर्शीवाद के साक्षी बने मनोहर का हौसला बढ़ाना। आज यहां रोहतक की धरती का अभूतपूर्व दृश्य है।
विज्ञापन
इतनी बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी हवा का रुख बता रही है। मनोहर सरकार ने जैसे हरियाणा सेवा की है। ये जन आशीर्वाद उसी का जीता जागता स्वरूप है। यात्रा रोहतक में समाप्त हो रही है, जिससे यह तय हो गया है कि आने वाले समय में हरियाणा का आशीर्वाद किसके साथ होगा।

इसलिए चुना रोहतक
भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के लिए रोहतक को चुना है। यह चुनाव पार्टी में बड़े मंथन के बाद हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही कह चुके हैं कि पूर्व सीएम हुड्डा के समय में नगर पालिका से लेकर पंचायत तक उनका आधिपत्य होता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। पंचायत से लेकर नगर परिषद तक भाजपा के लोग हैं।
अब देशवाली बेल्ट में पैठ बनाना चाहती है भाजपा
रोहतक को लेकर पार्टी का स्टैंड साफ है। 75 प्लस का फार्मूला कारगर साबित करने के लिए भाजपा के लिए देशवाली में पैठ बनाना जरूरी है। 2014 में भाजपा ने मनोहर के नाम पर जीटी रोड बेल्ट की अधिकतम सीटों पर कब्जा कर सरकार बनाई थी। ऐसे में इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस से है और कांग्रेस की कमान हरियाणा में हुड्डा के हाथ में आ चुकी है।