फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, CM Khattar Jan Ashirwad Yatra Finished

हरियाणा विस चुनावः जन आशीर्वाद यात्रा पूरी, सीएम खट्टर बोले- हमने बदल दिए सियासत के मायने

Mon, 09 Sep 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Sep 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, CM Khattar Jan Ashirwad Yatra Finished
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
पांच साल में भाजपा ने भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव को खत्म करके सियासत के मायने ही बदल दिए। अब सोनू-मोनू, चाचा-भतीजे या जीजा-साले की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की चलती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के सामने मेला ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पिछले 48 साल में 1966 से लेकर अब 2014 तक प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव का बोलबाला था और कई अनियमितताएं थीं। पिछली सरकारों ने कोई व्यवस्था नहीं बनाई, बल्कि उन्होंने व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। पांच साल में भाजपा सरकार ने पुरानी व्यवस्था को बदला है। संकल्प की राजनीति से सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 अगस्त से 8 सितंबर तक जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी। लोगों का आशीर्वाद और उनकी भावना का अद्भुत और अभूतपूर्व अनुभव रहा। यात्रा के दौरान 20 लाख लोगों ने स्वागत किया। इस अनुभूति को वे बयां नहीं कर सकते। पिछले पांच सालों के दौरान प्रदेश में कई चुनाव हुए, लेकिन जींद उप-चुनाव ने प्रदेश की राजनीति की दिशा और दशा बदल कर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम से मिटाया भ्रष्टाचार

भाजपा सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम से प्रदेश की जनता से सीधा संपर्क स्थापित किया। इससे दलाल व बिचौलियों के कुर्ते खूंटियों पर टंग गए। ऑनलाइन ट्रांसफर से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। बिना भेदभाव लोगों को बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी गई। जिन्हें युवाओं को नौकरी नहीं मिली, उन्हें कौशल प्रशिक्षण दिलवाने की व्यवस्था की।

सरकार ने इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने का काम किया जहां इस समय 800 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा एमएसएमई स्थापित हुए हैं, जिनमें लगभग साढ़े पांच लाख युवाओं को रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के लगभग 8 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन देकर महिलाओं की परेशानी को दूर करने का काम किया है। आने वाले पांच साल में नल से जल योजना के तहत लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाने का सरकार का लक्ष्य है।

पांच साल और आशीर्वाद दे दो, दिन-रात एक कर दूंगा

सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीट मिली। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा के 75 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। उन्होंने उपस्थित जन समूह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में काफी विकास कार्य हुए हैं, लेकिन बहुत से कार्य अभी भी शेष हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले पांच साल में प्रदेश के गरीब, मजदूर, किसान समेत समाज के हर वर्ग का दुख व तकलीफ दूर करने के लिए दिन-रात एक कर देगी।

मेहनत से थकान नहीं, संतोष मिलता है : बराला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पीएम का स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत तथा जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार पीएम मोदी प्रदेश में आए हैं। प्रधानमंत्री समय-समय पर प्रदेश को संभालते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी आपके बड़े व कड़े फैसलों को पसंद करते हैं और आपकी इस बात का भी सम्मान करते हैं कि मेहनत से थकान नहीं, बल्कि आत्म संतोष मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed