फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana assembly election result women get benefit of rs 1200 from BJP

Election Result: क्या हरियाणा की महिला वोटरों ने 1200 रुपये के फायदे के लिए ठुकराया राहुल के खटाखट मॉडल

Wed, 09 Oct 2024 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर माह 2000 रुपये देने की बात कही थी।

विज्ञापन
Haryana assembly election result women get benefit of rs 1200 from BJP
महिला मतदाता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा की जीत में महिला मतदाताओं का बड़ा रोल रहा है। प्रदेश में 90 लाख से ज्यादा महिला वोटर हैं। हरियाणा की महिला मतदाताओं ने भाजपा के वादों पर मुहर लगाते हुए पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाया है। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर माह 2000 रुपये देने की बात कही थी। राज्य की महिलाओं ने 1200 रुपये के फायदे के लिए राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट मॉडल को नकार दिया है।  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में महिलाओं को हर साल 1200 रुपये का फायदा हुआ है।  

विज्ञापन


वहीं भाजपा ने प्रदेश के लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया है। हालांकि यह वादा कांग्रेस ने भी किया था। लेकिन कांग्रेस से पहले भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव से पहले ही अगस्त में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। भाजपा का यह वादा भी महिलाओं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का बड़ा फैसला रहा। अगस्त में तीज त्योहार के उपलक्ष्य में सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद में यह घोषणा की थी। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर देने के लिए हर घर-हर गृहिणी पोर्टल भी लांच किया है। उपभोक्ता घर बैठे https.//epds.haryanafood.gov.in लिंक पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। अंत्योदय परिवार के लोग एक वर्ष में 12 सिलेंडर भरवा सकते हैं। गैस सिलेंडर भरवाने पर शेष राशि (500 रुपये से अधिक) प्रत्येक मास उनके खाते में वापस डाली दी जाएगी। इसकी सूचना उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी। सीएम सैनी ने कहा था कि इस योजना से प्रदेश की बहनों को 1500 करोड़ रुपये सालाना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 13 महिलाएं पहुंची विधानसभा 
हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं का खूब बोलबाला रहा। 90 सीटों में कुल 13 महिलाओं उम्मीदवार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें विनेश जुलाना सीट से फोगाट (कांग्रेस), झज्जर से गीता भुक्कल (कांग्रेस), साढौरा से रेणुबाला (कांग्रेस),तोशाम से श्रुति चौधरी (भाजपा), कालका से शक्ति रानी शर्मा (भाजपा), हिसार से सावित्री जिंदल (निर्दलीय), अटेली से आरती राव (भाजपा), पटौदी से विमला देवी (भाजपा), मुलाना से पूजा चौधरी (कांग्रेस), नांगल चौधरी से मंजू देवी (कांग्रेस), नारायणगढ़ से शैली चौधरी (कांग्रेस), राई से कृष्णा गलावत (भाजपा), कलानौर से शकुंतला खटक (कांग्रेस) हैं।


भाजपा और कांग्रेस में 1.18 लाख वोटों का अंतर
इस बार चुनाव में हरियाणा के 55 लाख 48 हजार 800 से ज्यादा लोगों ने भाजपा को वोट दिया। भाजपा को 39.94 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के पक्ष में 54 लाख 30 हजार 600 वोट यानी 39.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों पार्टियों को मिले कुल वोटों में एक लाख 18 हजार मतों का अंतर रहा है। कांग्रेस को 37 सीटें और भाजपा को 11 सीटें ज्यादा 48 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed