फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election: BJPs first list released, know who got the ticket from where

Haryana Assembly Election: भाजपा की पहली सूची आज, 50 से ज्यादा नाम

Tue, 03 Sep 2024 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 11:46 PM IST
सार

मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के घर बैठक चलती रही। बैठक में भाजपा के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया, सह चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब व सहप्रभारी सुरेंद्र नागर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election: BJPs first list released, know who got the ticket from where
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

कई दिनों की माथापच्ची के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अधिकतर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। पार्टी की पहली सूची बुधवार को जारी हो सकती है। इसमें 50 से ज्यादा नाम होंगे। ये सभी वही नाम है, जिन पर कोई असहमति या विवाद नहीं है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने कुछ लोगों को कंफर्म टिकट की जानकारी देकर चुनाव में जुटने के निर्देश भी दे दिए हैं। वहीं, कुछ सीटों पर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार देर रात हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के घर पर हुई बैठक में बाकी बची सीटों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद माना जा रहा था कि अगले दिन सूची आ सकती है लेकिन टिकटों पर मंथन अभी भी जारी है। पहले, दक्षिण हरियाणा, सिरसा, अंबाला, पंचकूला और हिसार जिले की कुछ सीटों पर पेच फंसा था। पहली सूची आने के दो से तीन दिन बाद दूसरी सूची भी जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की फर्जी सूची वायरल मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची भी वायरल हुई। इसमें 23 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। सूची के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी को स्पष्टीकरण तक देना पड़ा।

चार से पांच मंत्रियों के कगे टिकट, शीर्ष नेतृत्व से मिलना जारी
भाजपा की पहली सूची में चार से पांच मंत्रियों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इसे लेकर मंत्रियों के पास सूचना भी पहुंच गई है। इनमें दो मंत्रियों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी भी बना ली है। वहीं, टिकट कटने की संभावनाओं के बीच राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और बिप्लब देब से मुलाकात की। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी दिल्ली पहुंचे। उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई, मगर बाद में उन्होंने खंडन किया और कहा कि वह कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं।


शाह से मुलाकात के बाद राव के समर्थकों ने मनाई खुशी..आतिशबाजी के साथ ही बांटी मिठाई
भाजपा सरकार में मंत्री रहे राव नरवीर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राव के समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। माना जा रहा है कि शाह ने उन्हें तैयारी के निर्देश दे दिए हैं। नरवीर गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। इस सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव, भाजपा की वरिष्ठ नेता सुधा यादव व पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव टिकट मांग रहे थे। इससे पहले राव कई बार अपनी तल्खी जाहिर कर चुके थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि यदि उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे। राव ने भी समर्थकों से मुलाकात कर कहा कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है। शाह ने उन्हें बादशाहपुर से पार्टी का टिकट दिए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने मुलाकात के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed