फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab Covid 19 cases Latest update

Corona Virus: हरियाणा में चार की मौत और 689 पॉजिटिव, पंजाब में संक्रमण ने ली तीन की जान, 526 मामले

Sat, 30 Jul 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

पंजाब में शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 526 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 4.49 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
Haryana and Punjab Covid 19 cases Latest update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 689 नए केस मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। गुरुग्राम, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और झज्जर में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 4.80 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर 98.68 फीसदी और मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


हरियाणा में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2928 पहुंच गई है, जबकि इनमें से 2821 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शेष मरीज अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में दाखिल हैं। सबसे अधिक नए केस गुरुग्राम में 257, पंचकूला 95, फरीदाबाद में 66 मिले हैं। यमुनानगर 46, जींद 36, कुरुक्षेत्र 30, अंबाला 23, करनाल 27, रोहतक में 18 नए मरीज मिले हैं, जबकि शेष जिलों में इससे नीचे मामले हैं। केवल महेंद्रगढ़ ऐसा जिला है, जहां कोई नया केस नहीं मिला है। 
विज्ञापन


कोरोना: पंजाब में तीन की मौत, 526 नए मामले मिले 
पंजाब में शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 526 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 4.49 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली सहित आठ जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। अकेले मोहाली में 100 और जालंधर में 74 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होशियारपुर, लुधियाना और मोगा जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। कुल 526 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली और जालंधर में मिले हैं। इनके अलावा प्रमुख जिला लुधियाना में 58, होशियारपुर में 36, अमृतसर में 35, बठिंडा में 34, दो जिलों में 27-27, कपूरथला में 25, संगरूर में 19, दो जिलों में 14-14 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed