फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab CMs Congratulated ISRO Scientists for Chandrayaan 3 Moon Landing Successfully News in Hindi

Chandrayaan 3 : भगवंत मान ने ISRO वैज्ञानिकों को दी बधाई, हरियाणा CM बोले- वह! मजा आ गया

Wed, 23 Aug 2023 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 08:45 PM IST
सार

Chandrayaan 3 Landed on Moon : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी इस सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वाह ! मचा आ गया... बहुत खुशी हो रही है, आज चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहरा रहा है।

विज्ञापन
Haryana and Punjab CMs Congratulated ISRO Scientists for Chandrayaan 3 Moon Landing Successfully News in Hindi
पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। जिनके हौसले और लगन ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। उन्होंने भी टीवी पर इस पल को देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भारत नजदीक भविष्य में विश्व शक्ति बनने जा रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का पल है, जिसने चंद्रमा पर जीवन की खोज करने के लिए नए रास्ते खोले हैं। इस शानदार उपलब्धि से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष वाहन को उतारने वाला पहला देश बन गया है। वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी इस सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वाह ! मचा आ गया... बहुत खुशी हो रही है, आज चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहरा रहा है।

विज्ञापन

 

चंद्रयान की सफलता के साथ हर भारतवासी व मैं भी उस पल का साक्षी बना, जिसने हम सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। चंद्रमा के अभेद्य दक्षिणी ध्रुव को भेदकर भारतीय वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि वे तकनीक के मामले में पूरे विश्व से आगे निकल चुके हैं। इस पूरे मिशन को अपने अथक परिश्रम के बल पर सफल बनाने व भारत माता का मस्तक ऊंचा करने वाली टीम के हर सदस्य को मैं नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त व दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेजी से चलते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन

 

विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, अब चंद्रमा हमारा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया। आज हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृंढ़ संकल्प, परिश्रम और त्याग का प्रतीक है। देशवासियों एवं चंद्रयान से जुड़ी इसरो की पूरी टीम को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं। दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री, हरियाणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed