फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Politicians trying to Contact Punjab Politicians

चुनाव टिकट के लिए अनोखे जुगाड़ में दिग्गज

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Haryana Politicians trying to Contact Punjab Politicians

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग प्रत्याशी बनने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। दिल्ली में लॉबिंग और प्रदेश में प्रभावशाली नेताओं तक पहुंच तो चल ही रही है।

विज्ञापन


साथ ही साथ वे पंजाब भाजपा के नेताओं से संपर्क साधने में भी गुरेज नहीं कर रहे। पंजाब के इन नेताओं में वह लोग शामिल हैं, जो कि किसी न किसी रूप से हरियाणा भाजपा में पकड़ रखते हैं और वहां सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन

टिकटों के लिए हो रही मारामारी

Haryana Politicians trying to Contact Punjab Politicians

इस समय हरियाणा में भाजपा की टिकटों के लिए मारामारी है और एक-एक सीट पर कई दावेदार हैं। प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने विभिन्न दावेदारों के नामों पर आधारित सूची फाइनल कर पार्टी हाईकमान को सौंप दी है और इस पर फैसला आगामी दिनों में होना है। ऐसे में दावेदार हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह टिकट मिल जाए।

इनमें अधिकतर वे नेता हैं, जो कि कांग्रेस या अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शमिल हुए हैं। वह उन नेताओं के संपर्क में तो हैं ही, जिनके जरिए पार्टी में शामिल हुए हैं, वहीं हरियाणा के प्रभावशाली भाजपा नेताओं प्रो. राम बिलास शर्मा, मोहन लाल खट्टड़, ओम प्रकाश धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु को प्रभावित करने के लिए भी जुगाड़ कर रहे हैं।

अंतिम चरण में भाजपा की सूची

Haryana Politicians trying to Contact Punjab Politicians

पंजाब भाजपा के संगठन महासचिव अजय जमवाल, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी हरजीत ग्रेवाल, पंजाब सरकार के अतिरिक्त मीडिया एडवाइजर विनीत जोशी कुछ ऐसे नाम हैं, जिनके नजदीकी संबंध हरियाणा के उक्त कद्दावर नेताओं के साथ माने जाते हैं।

हरियाणा के प्रभारी रहने के नाते हरजीत ग्रेवाल के हरियाणा में अच्छे संबंध हैं। वहीं, मोहन लाल खट्टड़ पंजाब भाजपा के संगठन महासचिव और कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश सह प्रभारी रहे हैं, जिस कारण उनके साथ अजय जमवाल की काफी नजदीकी मित्रता है।

वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहने के नाते विनीत जोशी का ओम प्रकाश धनखड़ से तो घनिष्ठ संबंध है, ही राम बिलास शर्मा से पारिवारिक नजदीकियां भी हैं।

बहरहाल, भाजपा के प्रत्याशियों की सूची तय होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और केंद्र में एनडीए सरकार होने की वजह से पार्टी टिकट प्राप्त करने के इच्छुक हर प्रयास कर रहे हैं, जो कि उन्हें हरियाणा के रण में पार्टी का उम्मीदवार बना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed