फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi cabinet minister put photo of sikh guru on facebook, contention

मोदी की मंत्री ने फेसबुक पर डाली फोटो, बवाल

Thu, 27 Nov 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Thu, 27 Nov 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
modi cabinet minister put photo of sikh guru on facebook, contention

नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट हरसिमरत कौर बादल ने फेसबुक पर बने अपने पेज पर एक ऐसी फोटो अपलोड कर दी, जिससे बवाल मच गया।

विज्ञापन


दरअसल, 24 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व था। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने फेसबुक पर गुरु गोबिंद सिंह जी की फोटो अपलोड कर दी। इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व पंजाब के उप मुख्यमंत्री की बीवी को गुरूओं के बारे में ही जानकारी नही है। बादल परिवार की इस सदस्य को यह पता ही नही है कि श्री गुरू गोबिंद सिंह जी व श्री गुरु तेग बहादुर जी की तस्वीर कौन सी है।

विज्ञापन

विवाद होते ही फोटो डिलीट

modi cabinet minister put photo of sikh guru on facebook, contention

खैहरा ने कहा कि धर्म के ठेकेदार बने बादल परिवार की बहु को ही सिख धर्म के गुरुओं के बारे में पता न होना शर्म की बात है। अब देखना यह है कि आम सिख द्वारा गलती करने पर उसको कठगरे में खड़ा करने वाले अकाल तख्त के जत्थेदार इस मामले में हरसिमरत कौर बादल पर कोई कारवाई करते हैं कि नही।

क्या लिखा था पोस्ट में?
हरसिमरत बादल की पोस्ट में लिखा था कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पवित्र शहीदी दिवस के मौके पर स. बादल ने कहा कि ये शहीदी दिहाड़ा गुरु साहिब की ओर से...(continue reading)।

विवाद की बात ये थी कि इस पोस्ट पर गुरु तेग बहादुर जी की जगह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की फोटो अपलोड की हुई थी। हालांकि बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed