फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harpal Cheema said Reservation given to SC category in recruitment of law officers for first time in Punjab

पंजाब विधानसभा सत्र: हरपाल चीमा बोले- पंजाब में पहली बार लॉ अफसरों की भर्ती में एससी वर्ग को दिया आरक्षण

Wed, 29 Nov 2023 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Nov 2023 10:17 PM IST
सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में कई बार कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठजोड़ ने राज किया लेकिन राज्य में 34 प्रतिशत एससी आबादी होने के बावजूद किसी भी सरकार ने लॉ अफसरों की नियुक्ति के समय इस वर्ग को आरक्षण नहीं दिया। 

विज्ञापन
Harpal Cheema said Reservation given to SC category in recruitment of law officers for first time in Punjab
पंजाब विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लॉ अफसरों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में पहली बारी 58 पद अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आरक्षित किए हैं, जबकि 178 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं।

विज्ञापन


नवांशहर के विधायक द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जोकि गृह मामले व न्याय विभाग भी संभाल रहे हैं, की तरफ से जवाब देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि ये पद कुछ देर पहले भी निकाले गए थे लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इस संबंधी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हो गई। अब दोबारा सभी पदों की भर्ती के लिए 23 नवंबर, 2023 को विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित कुल 58 पदों में 12 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 5 सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, 16 डिप्टी एडवोकेट जनरल, 23 असिस्टेंट एडवोकेट जनरल और 2 एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि पंजाब में कई बार कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठजोड़ ने राज किया लेकिन राज्य में 34 प्रतिशत एससी आबादी होने के बावजूद किसी भी सरकार ने लॉ अफसरों की नियुक्ति के समय इस वर्ग को आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार विधानसभा में चुनकर आया था तो कांग्रेस सरकार पहला बिल एडवोकेट जनरल की नियुक्ति संबंधी लेकर आई थी, जिस पर मैंने पहला प्रश्न आरक्षण संबंधी उठाया था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी, जो सदियों से दलितों के नाम पर वोट लेकर धोखा करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed