{"_id":"616308e08ebc3ed3bd7d5f49","slug":"harish-chaudhary-will-be-made-in-charge-of-punjab-in-place-of-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी उठापटक: पंजाब में एक और बड़े बदलाव की तैयारी, रावत की जगह लेंगे हरीश चौधरी, इसी सप्ताह होगी नाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी उठापटक: पंजाब में एक और बड़े बदलाव की तैयारी, रावत की जगह लेंगे हरीश चौधरी, इसी सप्ताह होगी नाम की घोषणा
Sun, 10 Oct 2021 09:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:08 PM IST
सार
एक महीने के दौरान हरीश चौधरी के कार्यों को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह दिल्ली की ओर से उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हरीश चौधरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के मामलों के प्रभारी बदले जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। पंजाब प्रभारी हरीश रावत की जगह अब राजस्थान के राजस्व मंत्री और पंजाब के सह-प्रभारी का कार्यभार देख रहे हरीश चौधरी लेंगे। दिल्ली से इसी सप्ताह उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। चौधरी के सूबे के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के दौरान सियासी उठापटक के बीच पार्टी के हालात पर नजर रखने के लिए आलाकमान ने हरीश चौधरी को पर्यवेक्षक के रूप में चंडीगढ़ भेजा था। चौधरी ने भी आलाकमान के इस विश्वास को बखूबी निभाया। इधर, उत्तराखंड में चुनाव की जिम्मेदारी पंजाब प्रभारी हरीश रावत को मिलने के बाद उन्होंने पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान पंजाब प्रभारी के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
एक महीने के दौरान हरीश चौधरी के कार्यों को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह दिल्ली की ओर से उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सिद्धू के इस्तीफे को भी किया मैनेज
डीजीपी के पद पर इकबाल प्रीत सिंह सहोता और एजी के पद पर एपीएस देओल की नियुक्ति से नाराज होकर कांग्रेस प्रधान पद से सिद्धू के इस्तीफे को भी मैनेज करने में चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। चौधरी की नियुक्ति से चुनाव में राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर भी मिलने वाले फायदे को आलाकमान देख रहा है।
कैप्टन की हर गतिविधि पर नजर
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के प्रति हमलावर हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह की हर गतिविधि की जानकारी चौधरी रख रहे हैं। आलाकमान ने हरीश चौधरी को इस कार्य के लिए विशेष तौर पर जिम्मेदारी दी है। इधर, चौधरी भी कैप्टन को लेकर सभी सियासी संभावनाओं की जानकारी आलाकमान तक पहुंचा रहे हैं।