फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hare's century won Punjab Assembly Speakership

Chandigarh News: हेयर के शतक से पंजाब विधानसभा स्पीकर्स जीते

Sun, 16 Apr 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Hare's century won Punjab Assembly Speakership
चंडीगढ़। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को गली क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब-हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। प्रदर्शनी मैच को पंजाब स्पीकर्स की टीम ने 95 रनों से जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। उन्होंने मात्र 53 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 13 चौके और 12 छक्कों की मदद से 283.02 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 150 रन बनाए। अमनेशर सिंह ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में भाव्या और चरनजीत रॉव ने एक-एक विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा स्पीकर्स की पूूरी टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन ही बना पाई। टीम की ओर से से भव्य बिश्नोई ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। गेंदबाजी में अमृतपाल सिंह और करनबीर सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed