{"_id":"604e23388ebc3e591e5b6c1e","slug":"hareda-xi-reached-in-semi-final-chandigarh-news-pkl407095169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग को तीन विकेट से हरा हरेड़ा इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग को तीन विकेट से हरा हरेड़ा इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी लेते तजिंदर।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अंतर विभागीय क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में हरेड़ा इलेवन ने सिंचाई विभाग की टीम को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के दौरान पहले खेलते हुए सिंचाई विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए।
मोहन शर्मा ने 37 रन व अजय ने 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हरेड़ा इलेवन से अतुल सिंह ने 16 रन देकर 2 विकेट और तजिंदर ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरेड़ा इलेवन की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया।
टीम से राहुल ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज तजिंदर ने 30 रन, आजाद सिंह ने 25 रन व सोमबीर ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सिंचाई विभाग की ओर से संदीप ने 28 रन देकर 2 विकेट, रवीश प्रताप ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। मैच में तेजी से खेलते हुए 13 गेंदों पर 30 रन और गेंदबाजी में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले तजिंदर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।