फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hand-made painting of US President Joe Biden made by Dr Jagjot Singh in Amritsar

G-20 Summit: अमृतसर के पेंटर ने बनाई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की सात फुट ऊंची पेंटिंग

Tue, 05 Sep 2023 08:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Sep 2023 08:44 AM IST
सार

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भारत आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए अमृतसर में डॉ. जगजोत सिंह ने बिडेन की 7 फीट बाय 5 फीट की पेंटिंग बनाई है। 

विज्ञापन
Hand-made painting of US President Joe Biden made by Dr Jagjot Singh in Amritsar
जो बिडेन की पेंटिंग बनाते - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में भारत की मेजबानी में आयोजित किए जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले अमृतसर के एक कलाकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पेंटिंग बनाई है। अमृतसर के रहने वाले कलाकार डॉ. जगजोत सिंह का कहना है कि उन्होंने जो बाइडन के स्वागत की खुशी में पेंटिंग बनाई है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब अमेरिका जाते हैं तो उनका भव्य स्वागत किया जाता है। तभी मैंने सोचा था कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आएंगे तो उनकी एक पेंटिंग बनाऊंगा। उनका कहना है कि इस पेंटिंग को बनाने में उन्हें करीब 10 दिन का समय लगा। इस दौरान उन्होंने सात फुट ऊंची और पांच फुट चौड़ी पेंटिंग बनाई है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल को भी पेंटिंग भेंट कर चुके हैं। सभी ने उन्हें प्रशांसा पत्र भी दिया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed