{"_id":"5d8cb8a88ebc3e93bc199fb2","slug":"hand-grenade-found-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में हैंड ग्रेनेड मिलने से दहशत, सेना के पहुंचने तक पुलिस ने किया पूरा इलाका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में हैंड ग्रेनेड मिलने से दहशत, सेना के पहुंचने तक पुलिस ने किया पूरा इलाका सील
Thu, 26 Sep 2019 06:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में मिला हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर के थाना सिटी के अंतर्गत शांति नगर और हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के नजदीक सफाई करते समय हैंड ग्रेनेड मिलने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी जतिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे और सेना को सूचना दी। लोगों ने बताया कि सफाई अभियान के तहत शांति नगर और हाऊसिंग बोर्ड के पास सफाई की जा रही थी।
विज्ञापन
सफाई करते समय एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला, जिसे देख उन्होंने थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। जैसे ही आसपास के क्षेत्र में हैंड ग्रेनेड की सूचना मिली, लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे थाना सिटी के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि हैंड ग्रेनेड चालू है, इसके साथ थोड़ी सी भी छेड़छाड़ की गई तो विस्फोट हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में सेना के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने सेना के पहुंचने तक इलाके को सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड पुराना है और जंग लगा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक स्कूल के सामने नाले से चार रॉकेट लांचर बम मिले थे, जिसे सेना की स्पेशल टीम ने नष्ट किए थे।
विज्ञापन