फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hamari betiyan, haryana daughter will go to win mountain kilimanjero

एक बेटी ही लहराएंगी सबसे ऊंची चोटी पर 'बेटी बचाओ' का झंडा

Fri, 07 Aug 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Aug 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
hamari betiyan, haryana daughter will go to win mountain kilimanjero

एवरेस्ट विजेता सुनीता गुर्जर का ख्वाब पूरा करने के लिए उनकी छोटी बहन रेखा ईस्ट अफ्रीका में पड़ने वाले तंजानिया देश की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजेरो (5895 फिट ऊंची चोटी) पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का झंडा फहराएगी। 12 साल पहले बैंगलोर में पढ़कर और अब वहीं नौकरी करने वाली रेखा खुद भी नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं।

विज्ञापन


एक एक्सीडेंट में मौत को मात देने के बाद उन्होंने खुद को काबिल बनाया और अब इस खतरनाक एडवेंचर के लिए अपनी फंडिंग पर पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयार हैं। रेखा बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से दोहा के लिए फ्लाइट पकड़ेंगी, जहां से तंजानियां पहुंचने के बाद 8 अगस्त को किलिमंजेरो फतह करने का मिशन शुरू होगा।
विज्ञापन


देहरादून जाकर बहन से ली सलाह
‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में रेखा बताती हैं कि वह पेशेवर माउंट क्लाइंबर नहीं हैं, इसलिए पहले देहरादून जाकर बहन सुनीता से माउंट क्लाइंबिंग की सलाह ली है। इससे पहले वह महज एक बार हनुमन टिब्बा पर्वत चोटी पर बहन सुनीता के दिशा निर्देश में गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 2001 में हुए एक्सीडेंट के बाद वह छह महीने जिंदगी और मौत से संघर्ष के बाद बाहर निकलीं और खुद को मजबूत किया। हालांकि कई इंजरीज के चलते अभी भी उनका दायां पैर उतना मजबूत नहीं है। लेकिन देश का नाम दुनिया में रोशन करने के लिए वह किलिमंजेरो जरूर फतह करेंगी।

सुनीता जीतना चाहती थी रूस की सबसे ऊंची चोटी

hamari betiyan, haryana daughter will go to win mountain kilimanjero

बातचीत में रेखा के चेहरे पर बड़ी बहन सुनीता के साथ न जा पाने की निराशा भी दिखाई देती है। रेखा बताती हैं कि केंद्र सरकार की विशेष मुहिम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में सुनीता को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। सुनीता तंजानिया के अलावा रूस की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भी इस मुहिम का झंडा फहराना चाहती थीं। इसके लिए जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई थी। लेकिन न तो प्रशासन से मदद मिली और न ही जिले से कोई मदद का हाथ आगे बढ़ा।

उपायुक्त से लगाई थी मदद की गुहार
सुनीता गुर्जर के पिता जौहरी सिंह ने कुछ दिन पहले उपायुक्त डॉ.यश गर्ग से मिलकर निजी कंपनियों या फिर सरकार की मदद से माउंट क्लाइंबिंग के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि कई दिन बीतने के बावजूद अभी तक जिलेवासियों की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed