Punjab: शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर होगा हलवारा एयरपोर्ट, विधानसभा में सीएम मान का एलान
हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाएगा। विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजने पर सहमति बनी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि करतार सिंह सराभा ने 19 वर्ष की आयु में शहादत दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम भगवंत मान ने शहीदों पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। सदन ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। सदन में सदस्यों ने शहीद भगत सिंह समेत अन्य शहीदों को याद किया। विधानसभा में सीएम भगवंत मान ने कहा कि जून महीने के अंत तक लुधियाना का हलवारा हवाई अड्डा शुरू हो जाएगा। यहां से घरेलू उड़ानें भी जारी हो जाएंगी। वहीं इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाएगा। विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजने पर सहमति बनी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि करतार सिंह सराभा ने 19 वर्ष की आयु में शहादत दी थी।
सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) और गडवासू यूनिवर्सिटी के टीचिंग स्टाफ पर यूजीसी वेतनमान लागू किया गया है। वहीं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान लागू होगा। उधर, नदियों के पानी पर सेस लगाने के हिमाचल सरकार के फैसले का पंजाब विधानसभा में जमकर विरोध हुआ। सीएम भगवंत मान ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा।