फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hafed management did not give leave to treatment to officer, court notice

बीमार होने पर अधिकारी ने मांगी छुट्टी, नहीं मिली तो इंसाफ के लिए पहुंचे कोर्ट

Thu, 07 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hafed management did not give leave to treatment to officer, court notice
कोर्ट - फोटो : file photo

पंचकूला के सेक्टर-5 में स्थित हैफेड कार्यालय में अटार्नी के पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने इलाज करवाने के लिए छुट्टी न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटा दिया है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हैफेड प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका के अनुसार सुखबीर सिंह वोकल ग्लैंड संक्रमण से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट अटार्नी सुखबीर सिंह ने हैफेड प्रबंधन को अपनी बीमारी का हवाला देते हुए छुट्टी की दरख्वास्त दी थी। बीमारी के चलते उन्हें पीजीआई द्वारा आराम करने की सलाह दी गई थी। याचिका के अनुसार सुखबीर सिंह वोकल ग्लैंड संक्रमण से पीड़ित हैं। पहले उन्होंने इसकी जांच पीजीआई चंडीगढ़ में करवाई, जिसके बाद डाक्टरों ने उनको एक माह के लिए वोकल ग्लैंड को आराम देने को कहा।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार पीजीआई के डाक्टरों के निर्देश पर उन्होंने आराम करने के लिए हैफेड प्रबंधन से छुट्टी मांगी,  लेकिन प्रबंधन ने छुट्टी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने याचिका में कहा कि वह जो काम करते हैं वह कोई दूसरा भी कर सकता था। लेकिन उन्हें जानबूझ कर कामपर आने के लिए मजबूर किया गया, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाकर अवकाश देने और उसकी अवधि बढ़ाने की गुहार की है। बताया जाता है कि हैफेड अधिकारी ने सुखबीर की छुट्टी के आवेदन को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed