{"_id":"5ee11ce38ebc3e431171939b","slug":"gym-operators-perotest-in-budail-chandigarh-news-pkl37778185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड़ैल में जिम संचालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुड़ैल में जिम संचालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जिम संचालक और स्टाफ।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फिटनेस सेंटर के लगातार बंद रहने से फिटनेस सेंटर के संचालक व स्टाफ परेशान हो रहा है। बुधवार को चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बंगिआ के सहयोग से पावर लिफ्ट जिम बुड़ैल व गैलेक्सी जिम के संचालकों व स्टाफ ने गांव बुड़ैल में प्रदर्शन किया।
इसमें युवा नेता परिक्षित राणा व सुनील यादव विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर फिटनेस सेंटर संचालक अश्वनी कुमार ने कहा कि जिम संचालक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को बिना देर किए जिम को विशेष गाइडलाइन के साथ खोलने की इजाजत देनी चाहिए। केंद्र और चंडीगढ़ प्रशासन ने लॉकडाउन खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ में भी अब कंटोनमेंट जोन को छोड़कर सभी जगह दुकानें खोलने का निर्देश जारी हो चुका है।
जिम संचालकों का कहना है कि सरकार के सभी निर्देशों का पालन करने के लिए हम तैयार हैं। जिम से कोरोना फैलेगा नहीं बल्कि लोगों का इम्युनिटी सिस्टम और बेहतर होगा। इस मौके पर जिम संचालक विकाश शर्मा, विक्रमजीत चीमा, रितिक बंगिया, भूषण ददरिया, केसर राणा भी प्रदर्शन में शामिल हुए।