फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gyaspura gas leak news, Amonia Gas Leak in Doraha in 2015

Ludhiana Gas Leak: ग्यासपुरा ने याद दिलाया दोराहा, 2015 में भी गैस लीकेज से लुधियाना में मची थी तबाही

Sun, 30 Apr 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:40 AM IST
सार

लुधियाना के दोराहा में जून 2015 को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोगों की हालत खराब हो गई थी।

विज्ञापन
Gyaspura gas leak news, Amonia Gas Leak in Doraha in 2015
ग्यासपुरा हादसे ने दिलाई दोराहा गैस लीक कांड की याद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह गैस लीकेज से नौ लोगों की मौत हो गई। इस पूरे मामले ने आठ साल पहले हुए गैस लीक कांड की याद दिला दी। 2015 का वो हादसा भी लुधियाना में ही हुआ था। दोराहा में अमोनिया गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जून 2015 में हुआ था हादसा
लुधियाना के दोराहा में जून 2015 को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोगों की हालत खराब हो गई थी। हादसा दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर अमोनिया गैस के टैंकर के पुल से टकराने के बाद हुआ था। उस हादसे के बाद पुलिस ने टैंकर को निकालकर जंगलों में नष्ट किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana News: लुधियाना में दुकान से गैस लीक, 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के गलत निर्माण से हुआ था हादसा 
दोराहा में हुए हादसे का कारण सड़क के गलत निर्माण को माना गया था। दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर पुल बनने के बाद दोराहा बाजार से पहले पुल के नीचे से वाहनों के निकलने का रास्ता बनाया गया था। पुल के नीचे से बड़े-बड़े वाहन गुजरते थे। पुल के नीचे बनी सड़क काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद सड़क का दोबारा निर्माण किया गया था। इसके बाद सड़क चार इंच तक ऊंची उठ गई थी। इसी कारण अमोनिया का टैंकर पुल से टकरा गया। टैंकर को पीछे करने के बजाय ट्रक ड्राइवर ने उसे निकालने की कोशिश की तो ऊपर से ढक्कन टूट गया और गैस लीक होनी शुरू हो गई। 

सीएम मान ने जताया दुख
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया-लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed